कोटाबिलासपुर

फार्म हाउस में चल रहे जुए पर पुलिस का छापा…14 जुआरी 3 लाख रुपए नगद, लग्जरी कार, 17 मोबाईल सहित गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में जुआ-सट्टा पर प्रभावी अंकुश लगाने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन पर बिलासपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। रविवार, 1 जून को कोटा थाना क्षेत्र के अजयपुर स्थित बंटी कश्यप के फार्म हाउस में जुआ खेलते हुए 14 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही एसीसीयू प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार और कोटा थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग के नेतृत्व में एसीसीयू व कोटा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।सूचना मिलने पर टीम ने मौके पर दबिश दी, जहाँ बड़ी संख्या में जुआड़ियों को ताश पत्तों से दांव लगाते हुए पाया गया। कुछ आरोपी फरार हो गए, जबकि 14 जुआड़ियों को पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹3,04,200 नगद, 17 मोबाइल फोन और 5 लग्जरी कारें इनोवा, टिआगो, बलैनो, किया सेल्टॉस और ब्रेजा जप्त किया है।

नाम आरोपी –

  1. मिश्रीलाल कश्यप पिता महादेव कश्यप उम्र 68 वर्ष निवासी तेलीपारा अजित हॉटल के पास थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर।
  2. हरिओम साहू पिता रमाकांत साहू उम्र 44 वर्ष निवासी खमतराई थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर।
  3. दीपक सोनी पिता घनश्याम सोनी उम्र 28 वर्ष निवासी अशोक विहार चांटीडीह सरकण्डा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर।
  4. ज्वाला सूर्यवंशी पिता स्व. छेदीलाल सूर्यवंशी उम्र 55 वर्ष निवासी मंगला आजाद चौक थाना सिविल लाईन बिलासपुर।
  5. प्रदीप पाण्डेय पिता जे.पी. पाण्डेय उम्र 42 वर्ष निवासी अशोक नगर सरकण्डा, थाना सरकण्डा।
  6. राकेश कहार पिता समय लाल कहार उम्र 48 वर्ष निवासी संतोषी मंदिर के पास चांटीडीह सरकण्डा।
  7. शांतनु बघेल पिता तेजूराम बघेल उम्र 40 वर्ष निासी राजकिशोर नगर सरकण्डा थाना सरकण्डा।
  8. राजेन्द्र कुम्हारे पिता बाबूराम कुम्हारे उम्र 61 वर्ष निवासी तेलीपारा अजीत होॅलट के पास थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर।
  9. मनोज कश्यप पिता रामचंद्र कश्यप उम्र 43 वर्ष निवासी कुदुदण्ड माताचौरा के पास थाना सिविल लाईन बिलासपुर।
  10. यशोधर कश्यप पिता राजेश कश्यप उम्र 24 वर्ष निवासी जूना बिलासपुर थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर।
  11. सगर कश्यप पिता भीमा कश्यप उम्र 32 वर्ष निवासी कश्यप कालोनी गली नं. 3, करबला रोड थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर।
  12. महेन्द्र वर्मा पिता अशोक कुमार वर्मा उम्र 33 वर्ष निवासी तेलीपारा मेडिकल काम्प्लेक्स थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर।
  13. सिरीश कश्यप पिता स्व. धु्रव कश्यप उम्र 50 वर्ष निवासी ईमलीपारा पुराना बस स्टैण्ड थाना सिटी कोतवाली।
  14. राज कुमार तेजवानी पिता स्व. खिमन दास तेजवानी उम्र 61 वर्ष निवासी राजकिशोर नगर थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर।

कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार सभी व्यक्तियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर अग्रिम कानूनी कार्यवाही की जा रही है। साथ ही, आरोपियों पर पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल... VIDEO:- मल्हार में मां डिडनेश्वरी की भव्य कलश शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जयकारों स... बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह... दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, बाइक सवार भी आया चप... जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मल्हार, बग्गी पर सवार होकर पहुंचे श्रीराम-लक्ष्मण, आतिशबाजी के बीच हु... बिलासपुर की शराब दुकान में सेंधमारी! पीछे की दीवार तोड़कर हजारों की शराब और नकदी पार, गल्ला भी नहीं ... बिलासपुर: दुर्गा दर्शन के बाद गुपचुप खाना पड़ा भारी! एक ही परिवार के 7 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सि... कलेक्टर साहब! गौधाम की जमीन को कब्जे से बचा लो, ग्रामीणों की गुहार,बरसात में मवेशियों का एकमात्र सहा... जुआरियों की महफिल पर सकरी पुलिस का छापा! जोंकी में काट पत्ती खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार, नकदी और ताश जब...