बिलासपुर

ट्रेफिक व्यवस्था सुधारने आम लोगों पर विशेष कार्रवाई, शहर में न तो पार्किंग व्यवस्था और न ही दुकानदारो के लिए कोई नियम…..कैसे सुधरेगी व्यवस्था

रमेश राजपूत

बिलासपुर– यातायात पुलिस एक ओर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाकर लोगों को राहत पहुँचाने मुहिम चलाकर कार्रवाई कर रही है, तो वहीँ पार्किंग की व्यवस्था के अभाव और दुकानदारों के सड़क पर अतिक्रमण से यह प्रयास आम लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन रही है। आम लोगों को ट्रेफिक नियमों का पालन कराने यातायात पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है जिनके द्वारा अब मोबाइल से फोटो लेकर चालान उनके पते पर भेजा जा रहा है, साथ ही प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किये जा रहे है, जिसमें अब तक कुल 1303 मोबाइल फुटेज प्रकरण नो पार्किंग, रेड सिग्नल जम्प, रॉन्ग साइड, स्टॉप लाइन क्रास करने सहित नियमों के उल्लंघन करते पाए गए है, जिनमें से 700 से अधिक को नोटिस भी भेजा गया और 378 लोगों ने इसके लिए बाकायदा ट्रेफिक थाने पहुँचकर चालान शुल्क भी जमा किये, इससे यह तो साफ तौर पर समझा जा सकता है की आम लोगों पर कार्रवाई की गाज गिरते ही उन्हें अब नियमों का पालन करना ही है, और ऐसी कार्रवाई की जरूरत भी है,

लेकिन इसके साथ ही शहर के व्यस्ततम मार्गो, बाज़ारो में उचित पार्किंग स्थल की व्यवस्था और जो दुकानों, संस्थानों, होटलों, शैक्षणिक संस्थानों आदि के बाहर पार्किंग की जगह में अतिक्रमण है उन पर भी कार्रवाई की जरूरत है, वरना सड़क पर दो पहिया या चार पहिया वाहन लेकर निकलना किसी मुसीबत से कम नही है। यातायात पुलिस के साथ ही निगम प्रशासन को इस मुहिम में शामिल होने की जरूरत है ताकि संयुक्त रूप से कार्रवाई हो और शहरी यातायात व्यवस्थित रूप से संचालित हो सके।

error: Content is protected !!
Letest
पैरोल पर छूटा सजायाफ्ता बंदी नहीं लौटा जेल... सिविल लाइन पुलिस ने दर्ज किया मामला विमल गुटखा के लिए मां से मांगे पैसे..नहीं मिले तो पत्थर से सिर कुचलकर कर दी हत्या, डभरा में कलयुगी ब... अयोध्या का पंडित बताकर हैदर और वासिम ने व्यापारी को बनाया था शिकार... 2.5 लाख लेकर हो गए थे फरार, एक... ईमरान कबाड़ी के दुकान में पुलिस ने मारी रेड.... चोरी के रेल सामान समेत 14.25 लाख का माल जब्त, परीक्षा देकर लौट रहे एलएलबी छात्र पर ब्लेड से जानलेवा हमला...दिनदहाड़े हुई घटना से मची सनसनी, ज्वाली ... पचपेड़ी:- टेलीग्राम पर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर किसान से 21.32 लाख की ऑनलाइन ठगी...एफआईआर दर्ज मोदी सरकार के 12 साल पूरे, डिप्टी सीएम अरुण साव ने गिनाईं उपलब्धियां, कहा- विश्वास, विकास और जनकल्या... एसएसपी ने 2 थानों के प्रभारियों को बदला....वाय पी सिंह सिरगिट्टी तो कमला पुसाम पचपेड़ी में तैनात, सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना