सक्ती

विमल गुटखा के लिए मां से मांगे पैसे..नहीं मिले तो पत्थर से सिर कुचलकर कर दी हत्या, डभरा में कलयुगी बेटे ने मां का किया कत्ल,

रमेश राजपूत

सक्ती – जिले के डभरा थाना क्षेत्र के भेड़िकोना गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने मामूली विवाद में अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी। विवाद की वजह बनी कुछ रुपये की मांग, जो आरोपी अपने नशे की लत पूरी करने के लिए मां से मांग रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी को विमल गुटखा खाने के लिए पैसे चाहिए थे और मां द्वारा पैसे देने से मना करने पर गुस्से में उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना 14 जून की रात करीब 7:40 बजे की है। भेड़िकोना निवासी तिहारिन बाई माली अपने बेटे लखन माली 25 वर्ष को घर में खाना खाने के लिए बुलाकर खाना दे रही थी। इसी दौरान लखन ने अपनी मां से विमल गुटखा खरीदने के लिए पैसे मांगे।

मां ने पैसे देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि लखन ने गुस्से में अपनी मां के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट से बचने के लिए तिहारिन बाई वहां से उठकर भागने लगीं, लेकिन आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ। घर के पास टेप नल के पास पहुंचते ही लखन ने पत्थर उठाकर अपनी मां के सिर पर जानलेवा वार कर दिया। पत्थर के हमले से महिला के सिर में गंभीर चोट आई।परिजन तत्काल घायल तिहारिन बाई को उपचार के लिए डभरा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हत्या का अपराध क्रमांक 217/26 धारा 103(1) बीएनएस के तहत दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना डभरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लखन माली को कुछ ही घंटों में हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर का टुकड़ा बरामद कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी डभरा सुमित गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश पटेल सहित एएसआई हर नारायण ताम्रकार, पीएसआई तेजेंद्र कुमार सिन्हा, महिला प्रधान आरक्षक चंद्रकला सोन, आरक्षक मिरिश साहू और रामगोपाल यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...