कोटा

कृषि केंद्र में विभाग द्वारा की गई छापेमारी…गंभीर अनियमितताएं पाये जाने पर की गई कार्रवाई, दुकान हुआ सील

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कृषि विभाग द्वारा कोटा विकासखण्ड में संचालित मेसर्स रमेश कृषि केंद्र में गंभीर अनियमितताएं पाये जाने पर कार्यवाही की गई। स्रोत प्रमाण पत्र नहीं होने के बावजूद दुकानदार द्वारा कीटनाशक की बिक्री एवं भण्डारण किया गया था। साथ ही फर्म द्वारा बिना बिल के सामग्री के विक्रय एवं स्टॉक रजिस्टर संधारित नहीं होना, उर्वरक लाईसेंस का कालातीत होना अवसान तिथि के बाद कीटनाशक का विक्रय हेतु रखे जाने सहित कई अनियमितताएं पाई गई। उप संचालक कृषि के निर्देश पर कोटा में संचालित मेसर्स रमेश कृषि केन्द्र का उर्वरक निरीक्षकों द्वारा आकस्मिक निरीक्षण कर कार्यवाही की गई। निरीक्षण के दौरान फर्म को उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985,कीटनाशी अधिनियम 1968 एवं नियम 1979, बीज अधिनियम 1966 एवं नियंत्रण आदेश 1983 की अनदेखी करते हुए व्यवसाय में संलग्न होना पाया गया।

विभाग द्वारा रमेश कृषि केंद्र को सीलंबद करते हुए नोटिस जारी कर सभी कमियों को दूर करते हुए लिखित प्रतिवेदन प्रस्तुत करने कड़ी चेतावनी दी गई। समयावधि में पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किए जाने पर लाईसेंस निलंबन की कार्यवाही की जाएगी। कार्यवाही के दौरान जिला स्तरीय निरीक्षण दल में सहायक संचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव, दिलीप रात्रे, उर्वरक निरीक्षक आरएस गौतम एवं उमेश कश्यप शामिल थे।

error: Content is protected !!
Letest
पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल... VIDEO:- मल्हार में मां डिडनेश्वरी की भव्य कलश शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जयकारों स... बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह... दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, बाइक सवार भी आया चप... जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मल्हार, बग्गी पर सवार होकर पहुंचे श्रीराम-लक्ष्मण, आतिशबाजी के बीच हु... बिलासपुर की शराब दुकान में सेंधमारी! पीछे की दीवार तोड़कर हजारों की शराब और नकदी पार, गल्ला भी नहीं ... बिलासपुर: दुर्गा दर्शन के बाद गुपचुप खाना पड़ा भारी! एक ही परिवार के 7 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सि... कलेक्टर साहब! गौधाम की जमीन को कब्जे से बचा लो, ग्रामीणों की गुहार,बरसात में मवेशियों का एकमात्र सहा... जुआरियों की महफिल पर सकरी पुलिस का छापा! जोंकी में काट पत्ती खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार, नकदी और ताश जब...