अवर्गीकृत

सरगांव में पकड़ाया महबूबा का कातिल, हिरासत में डब्बू तिवारी

उदय सिंह

अपनी महबूबा को मौत के घाट उतार कर फरार होने वाले आशिक डब्बू तिवारी को सरगांव पुलिस ने पकड़ लिया है । 2 दिन पहले सरकंडा क्षेत्र में प्रियंका श्रीवास की बेरहमी से हत्या करने वाले उसके कथित प्रेमी डब्बू तिवारी को पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी। बताया जा रहा है कि सौतेली मां से प्रताड़ित डब्बू तिवारी का कार वाशिंग का कारोबार भी ठीक-ठाक नहीं चल रहा था और इसी कारण से उसकी प्रेमिका प्रियंका श्रीवास शादी को तैयार नहीं हो रही थी। लगातार मानसिक प्रताड़ना से त्रस्त डब्बू तिवारी ने सोशल मीडिया पर अपने खतरनाक मंसूबे के संकेत कई बार दिए थे लेकिन वह इस हद तक गुजर जाएगा किसी ने सोचा नहीं था।

सरकंडा क्षेत्र में अपने चाचा के यहां रहकर पढ़ाई कर रही प्रियंका श्रीवास को कोनी निवासी कृष्णा तिवारी उर्फ डब्बू ने मौत के घाट उतार दिया। चाकू से उसकी हत्या करने के बाद वह फरार हो गया जबकि उसने कई बार खुदकुशी की बात कही थी, लेकिन कायर प्रेमी अपनी प्रेमिका की हत्या तो कर बैठा मगर खुद की जान लेने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही पुलिस को आखिरकार सरगांव क्षेत्र में उसे पकड़ने में कामयाबी मिली। पुलिस पूछताछ में हत्या की असली वजह का भी पता चलेगा।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,...