बिलासपुर

चोरी की बाइक को बेचने के फिराक में घूम रहा आदतन चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे,, चंद दिनों में ही चार बाईक चोरी की घटनाओं को दे चूका था अंजाम..

भूवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शहर में अलग-अलग क्षेत्रों में घूम घूम कर बाइक चोरी कर बेचने वाले आरोपी को ए. सी. सी.यु. पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी के कब्जे से चार चोरी की बाइक और स्कूटी बरामद की गई है। दरअसल शहर के विभिन्न थाना क्षेत्र में हो रही चोरी की मामले की जांच ए. सी. सी.यु. की टीम कर रही थी। इसी बीच उन्हे मुखबिर से सूचना मिलेगी कि घुरू निवासी पृथ्वीराज उर्फ मोनू ठाकुर चोरी की एक मोटर सायकल को बेचने के फिराक में बृहस्पति बाजार के पास घुम रहा था, जिसे घेराबंदी कर एसी. सी. यु. टीम द्वारा पकडा गया। आरोपी से मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ करने एवं कडाई बरतने पर अपना अपराध करना स्वीकार किया गया साथ ही शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रो में कूल चार मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने कंपनी गार्डन के पास से चोरी हुए मोटर सायकल हीरो एच.एफ. डिलक्स क्रमांक CG28-H-5352,बृहस्पति बाजार प्रार्थी के घर से चोरी हुए होण्डा सी.बी. युनिकार्न 150 सीसी क्रमांक CG10 – AQ – 1110,जबडापारा प्रार्थी के घर के बाहर से चोरी हुए
हीरो मेस्टो क्रमांक CG10-V-7916 ,,रतनपुर से चोरी हुए बजाज प्लसर 150 सीसी क्रमांक CG10AK-6886 को बरामद कर लिया गया है। जिसकी अनुमानित कीमत दो लाख बताई जा रही है। वही आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे...