बिलासपुर

शराबी सहायक अभियंता और शिक्षक निलंबित..चुनाव ड्यूटी में नशाखोरी…कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया सस्पेंड,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर दो शासकीय कर्मचारियों को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। इनमें जलसंसाधन विभाग के सहायक अभियंता पौलुस बड़ा एवं सहायक शिक्षक विजय कुमार केने शामिल हैं। दोनों निर्वाचन कार्य के दौरान नशे की हालत में पाए गए। जारी आदेश के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत प्रथम चरण में जनपद पंचायत मस्तूरी में 17 फरवरी को मतदान दिवस में पौलुस बड़ा सहायक अभियंता (सेक्टर अधिकारी) द्वारा शराब का सेवन कर सेक्टर अधिकारी के कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही बरती गई, जिससे मतदान का कार्य प्रभावित हुआ। उनका यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 एवं 23 के प्रतिकूल होने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

इसी प्रकार नगर पालिका आम निर्वाचन के तहत नगर पालिक निगम बिलासपुर में मतदान कराने शासकीय प्राथमिक शाला कड़ार के सहायक शिक्षक विजय कुमार केने को मतदान अधिकारी 2 नियुक्त किया गया था। 10 फरवरी को मतदान सामग्री वितरण के दौरान विजय कुमार केने मदिरा पार कर नशे की हालत में पाए गए।

लोक सेवक के रूप में विजय कुमार केने का यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 23 के प्रतिकूल होने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
न्यायालयीन कार्य से तौबा करने वाले बाबू पर गिरी निलंबन की गाज, आदेश की अवहेलना कर जवाब नही देने से ख... दहेज के दंश ने निगल ली फिर एक नवविवाहिता की जिंदगी...पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर के शातिर चोर जांजगीर में दे रहे थे वारदात को अंजाम.... 9.54 लाख के माल के साथ तीन आरोपी गिर... रतनपुर में युवक से चाकू की नोक पर लूट.. दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम, पुलिस ट्रांसफर: बिलासपुर में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...एसएसपी ने जारी किए आदे... शिक्षक की शर्मनाक करतूत: दही मांगने के बहाने घर में घुसकर छात्रा से की छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार निलंबित सहायक ग्रेड-2 विकास तिवारी फिर जांच के घेरे में....डीईओ ने बनाई तीन सदस्यीय टीम महाराणा प्रताप चौक में मोबाइल झपटमारी, तीन अज्ञात युवकों ने दिया घटना को अंजाम, न्यायधानी में दूसरे राज्यों से पहुँच रही ब्राउन शुगर की खेप...बड़ा नेटवर्क कर रहा कारोबार, फिर पकड़े ग... युवाओं के जोश से गूंजा लावर, क्रिकेट प्रतियोगिता में खमतराई बनी चैंपियन...युवा खेल से जुड़ें, मैदान ...