कोटा

मारपीट कर लूटपाट की घटना…6 आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से लूट का सामान बरामद

रमेश राजपूत

कोटा – बीती शाम तखतपुर के ग्राम ढनढन निवासी प्रार्थी कैलाश कुमार बघेल पिता मारखंडे बघेल ने शिकायत दर्ज कराई की शाम 6:00 बजे अपनी पत्नी से विवाद होने पर वह पैदल अपने बुआ अनूप के घर दर्रीकापा जा रहा था। दर्रीकापा महामाया चौक के पहले रात्रि करीबन 9:00 बजे पहुंचा था। उसी समय 05-06 लोग गाली गलौज कर हाथ,मुक्का,डंडा से मारपीट कर गले का सोने का लॉकेट, बाएं हाथ में पहनना चांदी का ब्रेसलेट जेब में रखा सोमी कंपनी का मोबाइल एवं पॉकेट में रखा ₹900 नगदी कुल कीमती ₹30000 लूट कर ले गए। मामले में अपराध दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई थी, जिसमें थाना प्रभारी कोटा उत्तम साहू के नेतृत्व में टीम बनाकर लूट करने वाले आरोपियों को 12 घंटे के अंदर तलाश कर गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनमें कोमल धुर्वे पिता महाजन धुर्वे उम्र 23 साल, सुरेंद्र पिता महेतरूराम उम्र 31 साल, मदन पिता रामलाल पोर्ते उम्र 27 साल, विकास पोर्ते पिता पदुम सिंह पोर्ते उम्र 32 साल, सत्यम पोर्ते पिता शिवनंदन उम्र 26 साल, विक्रम पोर्ते पिता मनहरण पोर्ते उम्र 23 साल सभी निवासी दर्रीकापा थाना कोटा शामिल है, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट का सामान 1 नग मोबाइल,सोने का लॉकेट,ब्रेसलेट चांदी, नगदी ₹900 जुमला किमती ₹30000 को बरामद कर आगे की कार्यवाही कर रही है।उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोटा उत्तम साहू, सउनि. मेलाराम कठौतिया, आरक्षक संजय कश्यप, रवि राजपूत, संजय श्याम, भोप साहू, सुनील पटेल, जलेश्वर साहू, चंदन मानिकपुरी का सराहनीय योगदान हैं।

error: Content is protected !!
Letest
पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल... VIDEO:- मल्हार में मां डिडनेश्वरी की भव्य कलश शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जयकारों स... बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह... दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, बाइक सवार भी आया चप... जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मल्हार, बग्गी पर सवार होकर पहुंचे श्रीराम-लक्ष्मण, आतिशबाजी के बीच हु... बिलासपुर की शराब दुकान में सेंधमारी! पीछे की दीवार तोड़कर हजारों की शराब और नकदी पार, गल्ला भी नहीं ... बिलासपुर: दुर्गा दर्शन के बाद गुपचुप खाना पड़ा भारी! एक ही परिवार के 7 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सि... कलेक्टर साहब! गौधाम की जमीन को कब्जे से बचा लो, ग्रामीणों की गुहार,बरसात में मवेशियों का एकमात्र सहा... जुआरियों की महफिल पर सकरी पुलिस का छापा! जोंकी में काट पत्ती खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार, नकदी और ताश जब...