बिलासपुर

न्यायधानी में नही थम रहा चोरों का आतंक, रिटायर्ड एएसआई के सुने मकान को बनाया निशाना….नगदी सहित लाखों के माल पर किया हाथ साफ

रमेश राजपूत

बिलासपुर – न्यायधानी में रोजाना चोरी की वारदातें सामने आ रही है, मकान सुना छोड़ते ही चोर ताला तोड़ रहे है, पुलिस भी लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन फिर भी चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि घटनाओं को अंजाम देने से पीछे नही हट रहे है। एक बार फिर अज्ञात चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए रिटायर्ड एएसआई के सुने मकान को निशाना बनाया है।

मिली जानकारी के अनुसार तोरवा थाना क्षेत्र स्थित के ग्राम ढेंका में निवासी रिटायर्ड एएसआई नरेंद्र सिंह राजपूत पिता बी एस राजपूत परिवार सहित अपना उपचार कराने बीते दिनों हैदराबाद गए हुए थे, जो 3 जुलाई को जब वापस घर पहुँचे तो पता चला कि अज्ञात चोरों ने घर का दरवाजा उखाड़कर अंदर घुसे और आलमारी तोड़कर नगदी 80 हजार रुपए, सोने चांदी के जेवर सहित लगभग 4 लाख रुपए के माल पर हाथ साफ कर गए है।

मामले की जानकारी उन्होंने तोरवा थाने को दी और एफआईआर दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस टीम डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुँची और चोरों के तलाश में जुट गई है।

पुलिस लगातार संदेहियों की तलाश में लगी हुई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लगी है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...