छत्तीसगढ़पाली

घर में घुसा अनियंत्रित ट्रेलर, बाल बाल बचे घर में रहने वाले

सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन के दिन ही जिले में अलग अलग हिस्सों में कई सड़क हादसे हुए जिसे एक दुखद संजोग कहा जा सकता है

सत्याग्रह

इन दिनों रात में पड़ रही तेज ठंड की वजह से सड़क हादसों की संख्या बढ़ गई है ।डूमर कछार चौक में राम प्रसाद श्रीवास का परिवार रहता है ।रोज की तरह परिवार के लोग खाना खाकर घर में सोए हुए थे कि रात करीब 1:00 बजे एक अनियंत्रित ट्रेलर के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ट्रेलर को उनके मकान में घुसा दिया जिससे मकान की दीवार टूट कर छति ग्रस्त हो गई। हादसे में ट्रेलर क्रमांक सीजी फोर जे ए 4671 की ठोकर से मकान की दीवार ढह गई और ट्रेलर मकान के भीतर तक घुस गया जिससे घर में रखी अलमारी, कूलर, टीवी, पंखा ,दीवान सहित कोठी में मौजूद करीब 30 क्विंटल धान इस दुर्घटना में बर्बाद हो गया। जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई जा रही है ।घटना के बाद राम प्रसाद श्रीवास ने पाली थाना में लिखित शिकायत कर क्षतिग्रस्त मकान और बर्बाद सामान के मुआवजे की मांग की है। सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन के दिन ही जिले में अलग अलग हिस्सों में कई सड़क हादसे हुए जिसे एक दुखद संजोग कहा जा सकता है।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...