मल्हार

मल्हार मेले में बाइक का साइलेंसर निकाल मचा रहा था आतंक…10 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार

उदय सिंह

मल्हार – पिछले 10 महीनों से फरार चल रहे मारपीट के एक गंभीर मामले के आरोपी को मल्हार चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी मेले में अपनी बाइक का साइलेंसर निकालकर तेज रफ्तार में दौड़ाते हुए लोगों के बीच दहशत फैला रहा था, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार करीब 10 माह पूर्व थेम्हापार निवासी सुभाष टंडन के साथ ग्राम चकरबेढ़ा के 4 नामजद सहित आधा दर्जन लोगों ने मिलकर मारपीट की थी, जिसमें पीड़ित को गंभीर चोटें आई थीं। इस मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि एक नाबालिग सहित दो आरोपी फरार चल रहे थे।

इसी बीच शुक्रवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी प्रत्यूष बंजारे पिता सचिन बंजारे, मल्हार मेले में अपनी बाइक का साइलेंसर निकालकर भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में तेज आवाज करते हुए लापरवाही से वाहन चला रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर मल्हार गेट के पास से आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को अपराध क्रमांक 315/25 के धारा 296. 351(2) 115 (2) 119(1) 3 (5) के तहत गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत भी अलग से कार्रवाई की गई। चौकी प्रभारी अवधेश सिंह ने बताया कि मेले में किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के तहत मेला स्थल में आने वाले युवकों से लोहे और स्टील के चूड़े उतरवाए जा रहे हैं, ताकि उनका उपयोग हथियार के रूप में न किया जा सके। संदिग्ध व्यक्तियों पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस ने व्यवस्था बनाने में की सहयोग की अपील

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि यदि मेला परिसर में कोई व्यक्ति शराब सेवन, झगड़ा, या तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए दिखाई दे तो उसका वीडियो या फोटो बनाकर तुरंत पुलिस चौकी मल्हार को सूचना दें। पुलिस का मानना है कि नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से ऐसे आयोजनों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाया जा सकता है।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...