बिलासपुर

अवैध कबाड़ दुकानों और अशांति फैलाने वालों पर हिर्री पुलिस का शिकंजा….5 गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना हिर्री क्षेत्र में अवैध कबाड़ कारोबार और शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाते हुए पांच व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की और उन्हें गिरफ्तार कर कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार, उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अवैध कबाड़ दुकानों के संचालन पर नजर रखने और थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा और थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने खजुरी, मोहदा सहित अन्य स्थानों पर सतत चेकिंग की।कार्रवाई के दौरान सरोज कोशले 26 वर्ष, भगवान सिंह छेदाम 45 वर्ष, सुनील घृतलहरे 20 वर्ष, युसुफ खान 58 वर्ष और दीपक चौहान 30 वर्ष को पुलिस ने हिरासत में लिया। इनमें सरोज कोशले और भगवान सिंह छेदाम खजुरी, सुनील घृतलहरे मोहदा, युसुफ खान बिलासपुर के तालापारा तथा दीपक चौहान परसदा क्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने बताया कि कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर अशांति, नशाखोरी और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों को रोकना है। सभी आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया। हिर्री पुलिस ने आमजन से अपील की है कि क्षेत्र में अवैध कबाड़ कारोबार, नशाखोरी अथवा सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी