जांजगीर चाँपा

चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार… कब्जे से वीडियो कैमरा, बाइक बरामद,

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – चोरी के विडियो कैमरा को बेचने के फिराक में घूम रहे दो आरोपियों को पामगढ़ पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी का कैमरा बरामद कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पामगढ़ थाने में जोरैला निवासी निलेश बर्मन ने अपने कैमरा गुम होने की शिकायत दर्ज कराया था। जहा उन्होंने पुलिस को बताया कि वह 06.05.25 को दो नग कैमरा को एक बैग मे लेकर वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी करने सारंगढ जा रहे थे कि जाते समय दोपहर करीब 02.30 बजे कपडा खरीदने के लिए उन्होंने पामगढ के कपडा दुकान गये जहां दुकान अंदर काउंटर के पास अपना कैमरा बैग को रखकर कपडा खरीद रहे थे, कुछ समय के बाद करीब 03.30 बजे वापस आकर देखा तो काउंटर के पास बैग नही था, कोई अज्ञात चोर बैग को चोरी कर ले गया थे। इधर मामले में पुलिस ने मामल दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दो व्यक्ति ग्राम ढाबाडीह मे कैमरा बेचने के फिराक मे घुम रहे है, जिसपर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर ढाबाडीह निवासी सुनील कुमार खरे और प्रमोद प्रकाश बंजारे को गिरफ्तार कर लिया। जिसके कब्जे से पुलिस ने चोरी का कैमरा और घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल CD डिलक्स को बरामद किया है। मामले में आरोपियों के जुर्म कबूल कर लिया है। जिसके बाद उन्होंने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उपरोक्त कार्यवाही मे उपनिरी. मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, प्र.आर. रामलाल मार्कण्डे, आर.टिकेश्वर राठौर, भुनेश्वर साहू, दीपक कश्यप, श्याम ओगरे एवं थाना पामगढ़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश भी नहीं रोक सकी प्रशासन की मुहिम: सुकमा में समय रहते टले दो बाल विवाह, बेटियों का भविष्य हुआ स... रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा : ऋषभ चतुर्व... बिलासपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 निरीक्षकों के तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी सीपत:गुड़ी सरपंच पर घर में घुसकर दंपती पर जानलेवा हमले का आरोप...मामले में पीड़ित पक्ष पर ही एफआईआर दर... VIDEO बिलासपुर दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत पर 11 केवी लाइन बनी काल… करंट की चपेट में आने स... VIDEO बिलासपुर: आप प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा हुए सड़क हादसे का शिकार….बाइक सवार को बचाने के दौरान... VIDEO:- रील के चक्कर में मौत को दे रहे न्योता! एजुकेशन हब की सड़क पर सनरूफ से स्टंट, पुलिस अभियान का... बिलासपुर:- भूसे से भरे बेकाबू ट्रक का कहर: 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही महिला, शरीर के उड़े चिथड़े,... सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे...