मस्तूरी

शादी कार्यक्रम के दौरान रंजिशवश लड़की के परिजनों और बारातियों के साथ मारपीट का मामला…गांव के आधा दर्जन से अधिक युवको ने दिया घटना को अंजाम

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र अंतर्गत भोथीडीह लावर में बीती रात कुछ युवकों द्वारा गांव में हो रही एक लड़की की शादी में जमकर उत्पात मचाया गया है, युवको ने पहले लड़की के परिजनों से मारपीट की फिर बाद में बारातियों से जमकर मारपीट की गई। घटना की रिपोर्ट लड़की के परिजनों ने थाने में दर्ज कराई है। मिली जानकारी के गांव के श्याम लाल धनुहार के घर उसकी छोटी बहन की शादी हो रही थी, इस दौरान गांव के ही नरेन्द्र कैवर्त , राजा कैवर्त , मनीष गोंड , मंजू यादव , किशन यादव , प्रहलाद कैवर्त सहित द्वारा घर की महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ की गई, जिन्हें मौके पर मना कर जाने के लिए कह दिया गया, लेकिन युवको ने इसके बाद फिर घर मे मंडप के पास पहुँचकर जमकर मारपीट और गाली गलौच की घटना को अंजाम दिया, जिसके बाद उन्हें किसी तरह वहाँ से वापस भेज दिया गया, लेकिन इसके बाद युवक शांत नही हुई उन्होंने सड़क पर शादी में आये बारातियों के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिन्होंने लाठी डंडे से ताबड़तोड़ हमला करते हुए खूब मनमानी की इस मारपीट में लड़की के परिजनों को बहुत चोट लगी है वही कई बाराती मारपीट के दौरान चोटिल हुए है, जिस पर दूसरे दिन प्रार्थी ने इसकी शिकायत थाने पहुँचकर दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने नरेन्द्र कैवर्त , राजा कैवर्त , मनीष गोंड , मंजू यादव , किशन यादव , प्रहलाद कैवर्त एवं अन्य के खिलाफ धारा 147-IPC, 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,