बिलासपुर

अपोलो हॉस्पिटल में नौकरी लगाने का झांसा देकर 3 लाख 15 हजार की ठगी, पड़ोसी ने किया विश्वासघात

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – अपोलो हॉस्पिटल में नौकरी लगाने के नाम पर तीन लाख 15 हजार रूपए की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। जहां आरोपी पडोसी के खिलाफ सिरगिट्टी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार नयापारा वार्ड क्रमांक 11 सिरगिट्टी में रहने वाली रूबी बेगम ने सिरगिट्टी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होने बताया है कि सिरगिट्टी निवासी अश्वनी कुमार पांडेय ने उन्हे अपोलो हॉस्पिटल में अच्छी पहुंच बताकर प्रार्थी की बेटी को अपोलो अस्पताल में कंप्यूटर सोनो ग्राफी रेडीयोलाजी विभाग के पद पर नौकरी लगाने का विश्वास दिलाए, और कहा की उनकी बेटी की 32 हजार महिने की सैलरी पैकेज है। जिसके बाद दोनो के बीच 3 लाख 15 हजार रूपए में सौदा तय हुआ। इसके बाद आरोपी ने प्रार्थी से 2022 अक्टूबर में दो किश्तों में 3 लाख 15 हजार रूपए हजम कर लिया। और नौकरी भी नही लगा पाया। जिसके बाद आरोपी पैसे के लिए बार-बार घुमा रहा था जिसके बाद पीड़िता को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने घटना की शिकायत सिरगिट्टी थाना दर्ज कराई है जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 420 का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार: नवोदय विद्यालय मोड़ पर सड़क हादसा…टक्कर मार ऑटो पलटी महिला के ऊपर, हुई दर्दनाक मौत, मस्तूरी: रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात युवती की लाश की हुई शिनाख्त....खैरागढ़ से अपहृत नाबालिग निकली, VIDEO:-पचपेड़ी: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो भाइयों को मारी ठोकर… बाइक के साथ ट्रेलर में फंसकर ... मल्हार : राहगीर से मारपीट कर लूट...बुजुर्ग को चार आरोपीयो ने बनाया शिकार, पुलिस की सक्रियता से सभी आ... जयरामनगर में ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, पहचान में जुटी पुलिस बिलासपुर- रतनपुर हाइवे में बड़ी वारदात, चलती कार पर पत्थरबाजी...एमपी जा रहे परिवार की युवती गंभीर रू... कोटा-रतनपुर मार्ग बना अपराधियों का अड्डा... शादी से लौट रहे युवक को मारा चाकू 4 करोड़ की संपत्ति के लिए रची गई खौफनाक साजिश.... रिटायर्ड लेखापाल की सुपारी देकर हत्या, भाई-भतीजों ... जांजगीर चाम्पा: थाने में समझौता कराने वाले उपनिरीक्षक पर गिरी गाज, एसपी ने किया सस्पेंड, सड़क हादसा: बाइक से गिरने पर साले की हुई मौत, जीजा पर मामला दर्ज