बिलासपुर

बिलासपुर:- दिन दहाड़े बाइक सवार युवकों से लूटपाट और मारपीट की घटना… एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोनी थाना क्षेत्र में आज दोपहर एक बड़ी आपराधिक वारदात सामने आई, जहां तीन युवकों ने सरेराह दो युवकों से मारपीट कर उनसे नगद राशि और मोबाइल फोन लूट लिए। पीड़ितों की शिकायत पर कोनी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सेमरी थाना रतनपुर निवासी अभिषेक पालेकर अपने मित्र बादल कौशिक के साथ मोटरसाइकिल CG10BD6544 से गोलबाजार, बिलासपुर डीजे का मास्केट लेने जा रहे थे। दोपहर करीब 2:30 बजे वे बिरकोना रोड स्थित शासकीय शराब दुकान के सामने हनुमान मंदिर के पास पहुंचे, जहां तीन अज्ञात युवकों ने उन्हें रोका और जबरन शराब के लिए 1000 रुपए की मांग करने लगे। राशि देने से इंकार करने पर तीनों युवकों ने अभिषेक और बादल के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इस दौरान अभिषेक की जेब में रखे 500 रुपए, एक मोटोरोला जी85 मोबाइल और दो जियो सिम वाले फोन छीन लिए गए। फिर आरोपी उन्हें झाड़ियों की ओर ले गए और वहीं शराब पीने लगे। तीनों युवकों ने एक-दूसरे को नंदू, नन्ना और बसंत नाम से पुकारते हुए पीड़ितों को जान से मारने की धमकी दी और 5000 रुपए की फिरौती की मांग की। डर के कारण अभिषेक ने अपने चाचा रविकांत पालेकर से 5000 रुपए मंगवाकर बसंत द्वारा दिए गए स्कैनर के माध्यम से फोन-पे के जरिये ट्रांजैक्शन कर दिया। वहीं बादल कौशिक के पिता से भी 3000 रुपए की मांग की गई थी। इस बीच बादल को एटीएम ले जाकर नकद निकलवाने की भी कोशिश की गई, लेकिन पैसा न निकलने पर वे वापस आ गए। घटना के दौरान डायल 112 की टीम मौके पर अचानक पहुंची, जिससे अफरा-तफरी मच गई और तीनों आरोपी भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नंदू नामक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि नन्ना और बसंत फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी नंदू के खिलाफ धारा 119(1)-बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
घटना की पुष्टि करते हुए कोनी थाना पुलिस ने बताया कि पीड़ितों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। मामले की जांच जारी है तथा घटना में शामिल अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

error: Content is protected !!
Letest
82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ...