जांजगीर चाँपा

चोरी के 120 लीटर डीजल के साथ 1 स्कॉर्पियो जब्त…पुलिस की घेराबंदी देख चालक वाहन छोड़ हुआ फरार,

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – डीजल की चोरी कर उसे खपने ले जा रही गाड़ी को बलौदा पुलिस ने पकड़ा है। जिसमे रखे 120 लीटर डीजल सहित वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है। वही फरार वाहन चालक की तलाश पुलिस कर रही है। दरअसल बलौदा पुलिस को सूचना मिली कि एक सफेद स्कार्पियों वाहन में डीजल लेकर ग्राम बगडबरी तरफ जा रहा है, मुखबिर सूचना अनुसार ग्राम कुरमा कच्ची रास्ते से बगडबरी जाने के रास्ता में बलौदा पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी किया गया। जहां स्कार्पियों वाहन के चालक द्वारा पुलिस गाडी को आते देखकर खमदाई पहाड के पास स्कार्पियों वाहन को छोडकर भाग गया। जिसका आसपास पता तलाश किया गया किन्तु कोई पता नहीं चला। बलौदा पुलिस टीम द्वारा मौके से स्कार्पियों वाहन क्रमांक सीजी 11 बीके 9196 को लावारिस में जब्त किया जिसमे 04 नग नीले रंग के प्लास्टिक जरीकेन में भरा लगभग 120 लीटर डीजल पुलिस ने बरामद किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 11 हजार 400 बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने धारा 106 BNSS के तहत मामला दर्ज कर वाहन मालिक और ड्राइवर की तलाश की जा रही है। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी बलौदा, प्रआर गजाधर पाटनवार, प्रआर मुकेश यादव, आर हेमंत साहु, श्याम राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ...