पचपेड़ी

संदिग्ध मौत :- सड़क पर मिली बाइक सवार व्यक्ति की लाश…पास ही गिरी हुई थी बाइक, हादसा या कुछ और पुलिस जुटी जांच में, पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला

उदय सिंह

पचपेड़ी – गुरुवार की शाम राहगीरों ने एक अज्ञात व्यक्ति की लाश सड़क पर पड़ी हुई देखी, जिसके पास ही एक पल्सर बाइक भी गिरी हुई थी, मामले में तत्काल लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी, जहाँ मौके पर पहुँची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर शव को पीएम के लिए भेज कर जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम 4 बजे के आसपास पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम बोहारडीह नाला के पास सड़क के बीच पल्सर बाइक क्र.CG 22 T 5279 गिरी पड़ी थी,

बाइक के बगल में ही एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुई थी, जहाँ से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी, जहाँ मौके पर पहुंची पुलिस ने पहचान हेतु आसपास के लोगो से पूछताछ की लेकिन मृतक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली, तभी मृतक के बगल में पड़े फोन पर आए कॉल से मृतक की पहचान राजकुमार साहू पिता छेदू राम साहू उम्र 47 वर्ष निवासी कसडोल जिला बलौदाबाजार के रूप में हुई।

जो किसी काम से पचपेड़ी थाना क्षेत्र आया था, वापस अपने घर जाते समय किसी अनहोनी का शिकार हो गया। मृतक खुद गाड़ी से गिरा है या अन्य किसी वजह से राजकुमार की मौत हो गई यह पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकता है फिलहाल मृतक के शव को मस्तूरी मरच्यूरी में रखवा दिया गया है, परिजनों की उपस्थित में जिसका शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी