सीपत

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 41 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह….मस्तूरी और सीपत क्षेत्र के वर वधु हुए सम्मिलित

उदय सिंह

सीपत- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत विकासखण्ड मस्तूरी क्षेत्र में एकीकृत बाल विकास परियोजना मस्तूरी एवं सीपत के कुल 41 जोड़ों का सामूहिक विवाह का आयोजन सीपत में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम श्री गणेश वंदना, सरस्वती वंदना एवं छत्तीसगढ़ महतारी की वंदना कर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके मंगलमय जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। इस सामूहिक विवाह के सफल आयोजन में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय स्तर के प्रतिनिधियों एवं अन्य नागरिकों का सहयोग रहा।

कार्यक्रम में दिलीप लहरिया पूर्व विधायक मस्तूरी, राजेश्वर भार्गव जिला पंचायत सभापति बिलासपुर, राजेन्द्र धीवर, अध्यक्ष मछुवारा समिति, नूरी दिलेन्द्र कौशिल जिला पंचायत सदस्य बिलासपुर, गौरी अभिलेश यादव, अंजनी लक्ष्मी साहू सभापति महिला एवं बाल विकास विभाग,

मेघा सुनील भोई जनपद सभापति, चित्रकांत श्रीवास उपाध्यक्ष केश शिल्प बोर्ड, सुभाष टंडन आर.पी.पी एस जिलाध्यक्ष, दुर्गा तिवारी, उमेश कश्यप एवं महिला एवं बाल विकास विभाग से उमाशंकर गुप्ता एवं मिलिन्द द्विवेदी, पूनम कुर्रे परियोजना अधिकारी सीपत, राजेश्वरी पाटले परियोजना अधिकारी बिलासपुर, अनुराधा आर्या परियोजना अधिकारी सकरी, सुरुची परियोजना अधिकारी कोटा,

विद्या पाण्डेय परियोजना अधिकारी बिल्हा, ज्योति तिवारी एवं एकीकृत बाल विकास परियोजना मस्तूरी और सीपत की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकायें उपस्थित थीं।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी