बिलासपुर

सावधान:अब सीएसएफ जवान बनकर शातिर ठग लोगो को लगा रहे चुना,, ऑन लाइन किराए भेजने का झांसा देकर महिला पटवारी से हुई लाखों की ठगी…

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- सायबर ठगी को लेकर स्थानीय पुलिस भले ही अपग्रेट हो या ना हो,लेकिन ठग गिरोह का जाल जरूर अपग्रेट रहता है। क्योंकि लोगो को झांसे में लेने शातिर ठग ऐसे ऐसे पैतरे आजमा रहे है। जिससे चाह कर भी लोग फंसने से नही बच पा रहे हैं। इसी तहत का ताजा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सामने आया है। जिसमे प्रार्थिया द्वारा घर किराए से देने के लिए ओएलएक्स में ऐड डाला गया था। जिसे सकरी बटालियन का जवान बनकर शातिर ठगो ने किराए से लेने और ऑनलाईन किराया अकाउंट में भेजने का झांसा देकर 2 लाख 48 हज़ार 300 की ठगी की घटना को अंजाम दिया है। जिसकी शिकायत जूना बिलासपुर निवासी आकांक्षा मिश्रा ने सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। जहा महिला पटवारी ने जानकारी देते हुए बताया है नेहरू नगर स्थित उनके घर को किराए पर देने उन्होंने ओएलएक्स पर एड डाला था। जहा 6 नवंबर को उनके पास एक नंबर से फोन आया।

जिसमे फोन करने वाले ने खुद को सकरी बटालियन का जवान विकास पटेल बताया। उसने मकान को किराए पर लेने की बात कही। किराया फिक्स होने पर उसने पेमेंट गुगल पे के माध्यम से रुपए भेजने की बात कही। और हर महीने का किराए ऑनलाईन भुगतान करने का झांसा देकर महिला पटवारी से गुगल पे नंबर ले लिया। और उसमे एक रूपए ट्रान्सफर भी किया। बाद में उसने बातों में उलझाकर महिला पटवारी से अपने एकाउंट में तीन किश्तों में 2 लाख 48 हज़ार 300 रूपए ट्रांसफर करवा लिया। इसके बाद में कथित बटालियन के जवान को मोबाइल बंद हो गया। जिसके बाद महिला को अपने साथ हुई ठगी का ऐहसास हुआ। और उन्होंने घटना की शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई। इधर मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मल्हार, बग्गी पर सवार होकर पहुंचे श्रीराम-लक्ष्मण, आतिशबाजी के बीच हु... बिलासपुर की शराब दुकान में सेंधमारी! पीछे की दीवार तोड़कर हजारों की शराब और नकदी पार, गल्ला भी नहीं ... बिलासपुर: दुर्गा दर्शन के बाद गुपचुप खाना पड़ा भारी! एक ही परिवार के 7 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सि... कलेक्टर साहब! गौधाम की जमीन को कब्जे से बचा लो, ग्रामीणों की गुहार,बरसात में मवेशियों का एकमात्र सहा... जुआरियों की महफिल पर सकरी पुलिस का छापा! जोंकी में काट पत्ती खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार, नकदी और ताश जब... बिलासपुर के दुर्गा पंडाल में चेन स्नैचिंग! आरती के बीच महिला के गले से डेढ़ तोले का सोने की चेन पार, सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच...