कोटा

जुआरियों के बड़े फड़ में पुलिस ने मारी रेड…मौके पर पकड़े गए 17 जुआरी, ताशपत्ती और नगद जब्त

भुवनेश्वर बंजारे

कोटा – कोटा थाना क्षेत्र में जुआ के फड़ में पुलिस ने दबिश दी है। जहां 17 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा गया है। मिली जानकारी के अनुसार कोटा पुलिस को रविवार को सूचना मिली की ग्राम पोड़ी के स्कूल के पास कुछ जुआरी जुआ खेल रहे हैं। जिसपर पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश दी। जहां पोड़ी निवासी रमेश कुमार कुर्रे,सेवकराम लहरे,लक्ष्मी कुमार जयसवाल,शिवकुमार सतनामी, हरप्रसाद डहरिया,तुलसीराम जायसवाल,सुखीया प्रसाद ,विजेंद्र कुमार ,सोहराम टंडन ,सुनील लहरे ,शिवकुमार यादव,पंचराम धृतलहरे ,पंचराम धृतलहरे,राजेश कुमार जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने 17 आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती सहित 8470 रूपए बरामद किया है। जिसे जब्त कर पुलिस ने सभी आरोपियों के ख़िलाफ़ जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उत्तम साहू, उ.नि. हेतराम सिदार,आरक्षक भोप सिंह, केशव मार्को, संजय श्याम,जलेश्वर साहू, खेंमंत पाल, रवि श्रीवास, सुनील पटेल, प्रदीप जायसवाल,असीम भारद्वाज की सराहनीय योगदान है।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...