बिलासपुर

जिले में कोरोना से मौत के मामलों में आई आंशिक कमी, फिर भी आंकड़े चौकाने वाले….कोरोना बन रहा काल

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सोमवार को जिले में कोरोनावायरस से 3 मरीजों की मौत हुई है जिसमें से एक मरीज बिलासपुर जिले का है तो दो मरीज जांजगीर जिले के निवासी है। जिन्हें मिलाकर अब जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजो की संख्या बढ़कर 184 हो गई है। इस बीच राहत की बात यह है। कि जिले में बीते कुछ दिनों से कोरोना संक्रमितों मरीजो की औसतन 4 से अधिक मरीजो की मौत हो रहीं थी। लेकिन सोमवार को यह आकड़ा एकाएक कम होकर तीन हो गया है। हालाकि कोरोना संक्रमित मरीजो के मौत के मामले अब भी बढ़ते क्रम में है।

सोमवार को बेलतरा के वार्ड नं 9 में रहने वाली 52 साल की संक्रमित महिला की मौत केयर एंड क्योर हॉस्पिटल में हुई है। इसी तरह सोमवार को जांजगीर जिले के अकलतरा में रहने वाली 65 वर्षीय महिला की सांसे कोविड हॉस्पिटल में टूट गई। वही जांजगीर जिले के सराईपाली के 61 वर्षीय ग्रामीण की आकस्मिक मौत सिम्स हॉस्पिटल में हुई है। बताया जा रहा है परिजनों ने बीते दिनों गंभीर हालत में मरीज को सिम्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया था जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

error: Content is protected !!
Letest
अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस VIDEO:-घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार! चैनल गेट से लॉकर तक सब तहस-नहस, सीसीटीवी ने खोला राज VIDEO:- मौत के मुहाने पर सेल्फी का जुनून! खूंटाघाट में सुरक्षा गेट फांदकर तेज बहाव के बीच पहुंचे लोग... मल्हार: ‘अटल’ व्यक्तित्व को नमन: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी.. दी गई श्रद्धां... अनोखा शराब तस्कर! R15 स्पोर्ट्स बाइक पर महुआ शराब की तस्करी, मस्तूरी पुलिस का शिकंजा; 33 लीटर कच्ची ... मोबाइल हैक कर 98 हजार की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित, भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट