कोटा

सुने मकान को चोरों ने फिर बनाया निशाना, रकम पार करने वाले चोर दे रहे पुलिस को चुनौती….

रमेश राजपूत

कोटा– एक बार फिर चोरों ने नगर में एक सुने मकान को अपना निशाना बनाया, बेखौफ अज्ञात चोर चोरी की घटनाओं को यहाँ अंजाम दे रहे है और पुलिस कुछ नही कर रही। कोटा के फ़िरंगीपारा में किराए के मकान में रहने वाले शैलेष मसराम के घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए ताला तोड़ दिया और पूरे घर की तलाशी ले ली जिनके हाथ बड़ी रकम तो नही लगी केवल 5 से 7 हजार रुपए ही घर मे रखे थे वहीँ चोर ले गए। प्रार्थी शैलेष ने बताया कि वह अपने काम से कोरबा गया था, जहाँ से वह भिलाई जा रहा था तभी उसे सूचना मिली कि घर का ताला टूटा हुआ है, घर आकर देखने पर चोरी की जानकारी मिली। कोटा थाना क्षेत्र में लगातार चोरी, उठाईगिरी की वारदातें हो रही है, बावजूद पुलिस इन मामलों में अब तक आरोपियों तक नही पहुँच पाई है, उल्टे गिरफ्त में आये चोर थाने से भाग जा रहे है।

पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली को लेकर नगर के लोगो मे आक्रोश पनप रहा है, जो खुद के खर्च पर चौकीदार रख अपने मकान और दुकान की रखवाली करवाने मजबूर है। अब तक हुई चोरी और उठाईगिरी के मामलों में पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज हाथ लग चुके है फिर भी कोई अपराधी हाथ नही आया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्...