पचपेड़ी

पेट्रोल पंप में पेट्रोल की जगह निकल रहा पानी…दर्जनों वाहन चालकों की गाड़ी हुई खराब, पता चलते ही पेट्रोल पंप में हुआ हंगामा…वीडियो वायरल

उदय सिंह

मस्तूरी – पेट्रोल की जगह पेट्रोल पंप से पानी निकलने की घटना सामने आई है, जिसमें जब वाहन चालकों के वाहन खराब होकर बंद पड़ गए तब उन्हें इसकी जानकारी हुई और उन्होंने पेट्रोल पंप पहुँचकर हंगामा मचाया, जिस पर जब जांच की गई तो सच मे पेट्रोल पंप से पेट्रोल की जगह पानी निकल रहा था। दरअसल पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम जोंधरा में स्थित ओशो पेट्रोल पंप में सोमवार सुबह अचानक पेट्रोल की जगह पानी निकलने एवं एक दर्जन से अधिक गाड़ियों में पानी युक्त पेट्रोल डलने से हड़कंप मच गया। वही इस घटना का अब वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम जोंधरा में जोंधरा से पामगढ़ (जांजगीर) जिला को जोड़ने वाली मेन रोड पर ओशो फ्यूल्स नामक पेट्रोल पंप है।

जहां सोमवार सुबह 10 -11 बजे के आसपास अपने मंजिल की ओर आने – जाने वाले वाहनों के मालिक ओशो पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने पहुँचे और पेट्रोल डलवाकर अपनी मंजिल की ओर निकल गए लेकिन अचानक बीच रास्ते में गाड़िया (बाइक) अचानक बंद होने लगी। कई वाहन चालकों को रास्ते में ही मैकेनिक बुलाना पड़ गया, तो कई बाइक चालको ने पैदल ही अपने बाइक को धक्का देकर मैकेनिक तक पहुँचाया जहाँ पता चला की उनकी गाड़ीयो  में पेट्रोल की जगह पानी डली हुई है। जिसके बाद दर्जनों बाइक सवार सीधे ओशो पेट्रोल पंप पहुंचे और इसकी शिकायत पेट्रोल पंप संचालक से कर हल्ला मचाने लगे तब पेट्रोल पंप संचालक ने मौके पर मैकेनिक को बुलाकर एवं पंप में तैनात कर्मचारियों ने एक एक कर गाड़ियों से पानी युक्त पेट्रोल को निकलवाया।

लेकिन फिर भी दर्जनों गाड़ियों के करबोरेटर में पानी घुसने से गाड़ीयां खराब हो गई और उनका घंटो समय भी बरबाद हो गया। वही जब इस मामले में पेट्रोल पंप संचालक से बात की गई तब उन्होंने बताया की उन्हें भी इसकी जानकारी नही है कि यह कैसे हो गया, पेट्रोल पंप संचालक ने बताया की मेरे हजार लीटर से अधिक पेट्रोल में पानी घुस गया।जिससे 1 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।

error: Content is protected !!
Letest
दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग... एनटीपीसी सीपत के GEM-2026 का भावपूर्ण समापन...121 बेटियों ने हासिल किया आत्मविश्वास और जीवन कौशल का ... विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने पैसे मांगने का आरोप.... प्रधान आरक्षक निलंबित, ढाबे में शराब पिलाने की सुविधा देना पड़ा महंगा... संचालक सहित छह लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम... तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प...