कोरबा

दो लोगों की जान लेने वाले आदमखोर भालू ने भी आखिरकार तोड़ा दम…वन विभाग की उदासीनता बनी वजह

रमेश राजपूत

कोरबा – कटघोरा वनपरिक्षेत्र में एक महिला को मारने वाले भालू की गुरुवार को मौत हो गई है। पांच दिन पहले ही उसे रेस्क्यू कर कानन पेंडारी चिड़ियाघर लाया गया था। जहां उसका इलाज चल रहा था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। गौरतलब है कि कानन पेंडारी की टीम ने भालू को कटघोरा वनमंडल से रेस्क्यू कराकर भनवारटंक के जंगलों में छोड़ दिया था। यहां भालू ने एक व्यक्ति पर हमला कर उसे घायल कर दिया था जिसकी बाद में मौत हो गई थी। इसके बाद टीम उसे चिड़ियाघर में इलाज के लिए लेकर आई थी। जिसने रेस्क्यू के बाद से ही खाना पीना छोड़ दिया था और आज उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

error: Content is protected !!
Letest
अनोखा शराब तस्कर! R15 स्पोर्ट्स बाइक पर महुआ शराब की तस्करी, मस्तूरी पुलिस का शिकंजा; 33 लीटर कच्ची ... मोबाइल हैक कर 98 हजार की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित, भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब...