बिलासपुर

बेरोजगार भाई ने अपने ही बड़े भाई पर कर दिया हँसिया से हमला, प्रार्थी के शिकायत के बाद आरोपी भाई पहुंचा जेल..

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – अपने ही बड़े भाई पर प्राण घातक हमला करने वाले आरोपी को सकरी पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। मिलीं जानकारी के अनुसार प्रार्थी गुरुनानक धृतलहरे ने 17 जून को सकरी थाने में अपने भाई गुरुबालक धृतलहरे के खिलाफ़ शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमे उन्होंने बताया था कि प्रार्थी का छोटा भाई गुरुबालक धृतलहरे जो कोई भी काम धाम नही करता है। जिसको लेकर 15 जून को प्रार्थी उसको समझा रहा था। तभी गुरुबालक धृतलहरे अचानक आवेश में आकर हँसिया से हमला कर दिया। जिससे प्रार्थी की उंगली कट गई। इधर मामले में सकरी पुलिस ने आरोपी के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसी बीच पुलिस ने प्रार्थी के बयान के आधार पर आरोपी को पकड़ कर पूछताछ की। जहा आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जिसे गिरफ़्तार कर सकरी पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त मामले में थाना प्रभारी सकरी प्रशिक्षु आईपीएस अमन कुमार झा के मार्गदर्शन में प्रधान आरक्षकः लक्ष्मीकांत कश्यप,राजकुमार श्याम एवं स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
आईएएस ट्रांसफर:- छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों के प्रभार में बड़ा बदलाव...कई जिले के कलेक्टर भी बद... 25 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर, दर्दनाक मौत... सीपत की बोरी फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों की खुली पोल, तेज़ रफ्तार बनी मौत का कारण... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो दोस्तों की मौत, एक घायल सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर