छत्तीसगढ़मुंगेली

जमीन विवाद में लाठी से पीटकर ले ली जान, घायल पत्नी लड़ रही जिंदगी और मौत की लड़ाई

इस हमले में संजय कुर्रे की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पिटाई की वजह से उनकी पत्नी शारदा भी गंभीर रूप से घायल है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

जब हम नहीं थे ,तब भी यह जमीन थी और जब हम नहीं रहेंगे तब भी यह जमीन रहेगी। फिर भी पता नहीं क्यों जमीन के पीछे लोगों की दीवानगी ऐसी है कि वह छोटे से जमीन के टुकड़े के लिए भी जान लेने और जान लेने को तैयार हो जाता है। अधिकांश अपराध के पीछे जर, जमीन और जोरू ही वजह होती है।एकबार फिर ऐसी ही वजह से मुंगेली जिले के जरहा गांव थाना क्षेत्र के ग्राम दाऊकापा में किसी की जान ले ली गई। ग्राम दाऊ कांपा में रहने वाले संजय कुर्रे का अपने पड़ोसी गंगाराम बांधले से एक जमीन को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है ।दोनों परिवार के बीच इसी बात को लेकर रंजिश रहती है। मंगलवार को संजय कुर्रे जब बाजार से घर लौटा तो उन्हें पता चला कि उनके पड़ोसी गंगाराम बांधले ने झगड़ा करते हुए उनकी पत्नी शारदा से मारपीट की है ।

इस घटना की रिपोर्ट लिखाने संजय अपनी बेटी के साथ जरहागांव थाने जा रहे थे ।इसकी भनक लगते ही आरोपी गंगाराम अपने पिता और भाई के साथ पहुंचा और रास्ते में ही संजय को रोक कर उन पर ताबड़तोड़ लाठी बरसाना शुरू कर दिया ।इस हमले में संजय कुर्रे की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पिटाई की वजह से उनकी पत्नी शारदा भी गंभीर रूप से घायल है, जिनका इलाज बिलासपुर के सिम्स में चल रहा है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। दो पक्षों में खूनी संघर्ष से पूरे गांव में मातम पसर गया है।

error: Content is protected !!
Letest
सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर रतनपुर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश...रामटेकरी मंदिर परिसर में ... दो सगे भाइयों ने किया AC चोरी का खेल....1.5 लाख के माल के साथ दोनो गिरफ्तार, खुड़िया जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार... 7.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, भरोसे का कत्ल... 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रिश्तेदार ने की 90 लाख की ठगी, 23 लाख रुपये, जमीन और वाह... घर में घुसकर नाबालिग बच्चियों को धमकाया... पैसे छीने, तोरवा पुलिस ने दो युवकों पर दर्ज किया मामला, 62 वर्षीय लापता बुजुर्ग की पेड़ से लटकी मिली सड़ी-गली लाश, रतनपुर पुलिस जांच में जुटी दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग... एनटीपीसी सीपत के GEM-2026 का भावपूर्ण समापन...121 बेटियों ने हासिल किया आत्मविश्वास और जीवन कौशल का ...