बिलासपुर

चिकित्सक के इस्तीफे से मचा हड़कंप, स्वास्थ्य सचिव ने कार्य पर लौटने दिए निर्देश….वरना दर्ज किया जाएगा एफआईआर

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – एक ओर पूरा देश वैश्विक आपदा की लड़ाई में अपनी सहभगिता सुनिश्चित कर रहा है, तो वही दूसरी ओर भगवान का दूसरा रूप कहे जाने वाले सिम्स के एक डॉक्टर ने अचानक इस्तीफा दे दिया। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कड़े तेवर अपनाते हुए 24 घंटे में हरहाल में ज्वाइनिंग करने के निर्देश दिए है। इसके बाद भी ड्यूटी में नही लौटने की स्थिति में डॉक्टर पर एफआईआर दर्ज करने कहा गया है। आपको बता दें कोरोना वायरस को लेकर सिम्स हॉस्पिटल में अलग ओपीडी बनाई गई है। जिसमे रोजाना सैकड़ो मरीज जांच के लिए पहुँचते है।

इस आपात स्थिति के बीच सिम्स के संविदा कार्यरत मेडिसिन विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. राजेश अग्रवाल ने किसी कारण से विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज टेम्भूर्निकर को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। सूत्रों की माने तो इसके पीछे की वजह वायरस के डर को भी बताया जा रहा है। हालांकि इसकी सूचना विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज टेम्भूर्निकर ने सिम्स के डीन पी के पात्रा को दी। इस विषय में डीन ने जिला प्रशासन के साथ हेल्थ सेक्रेटरी को भी जानकारी दी थी। मामले के गंभीरता को देखते हुए, मंगलवार को स्वास्थ्य सचिव निहारिका बारिक सिंह ने इस संबंध में एक विडियों कॉन्फ्रेंसिंग ली जिसमें सिम्स के डीन पी.के पात्रा, मेडीकल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.पंकज टेम्भूर्निकर के साथ जिला कलेक्टर डॉ. संजय अलंग और एसपी प्रशांत अग्रवाल भी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने हेल्थ सेकेटरी निहारिका बारिक सिंह ने कहा है कि अगर 24 घंटे के अंदर डॉ. राजेश अग्रवाल सिम्स में कार्य पर नहीं लौटेगे, तो उसके ऊपर एफआईआर दर्ज कराए। वहीं डॉ. राजेश अग्रवाल को राष्ट्रीय आपदा के दौरान अपने कार्य से त्यागपत्र देने पर जिम्मेदारीयों से बचने पर उसके प्रेक्टिस लाइसेंस को रद्द करने की कार्रवाई करने भी कहा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश भी नहीं रोक सकी प्रशासन की मुहिम: सुकमा में समय रहते टले दो बाल विवाह, बेटियों का भविष्य हुआ स... रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा : ऋषभ चतुर्व... बिलासपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 निरीक्षकों के तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी सीपत:गुड़ी सरपंच पर घर में घुसकर दंपती पर जानलेवा हमले का आरोप...मामले में पीड़ित पक्ष पर ही एफआईआर दर... VIDEO बिलासपुर दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत पर 11 केवी लाइन बनी काल… करंट की चपेट में आने स... VIDEO बिलासपुर: आप प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा हुए सड़क हादसे का शिकार….बाइक सवार को बचाने के दौरान... VIDEO:- रील के चक्कर में मौत को दे रहे न्योता! एजुकेशन हब की सड़क पर सनरूफ से स्टंट, पुलिस अभियान का... बिलासपुर:- भूसे से भरे बेकाबू ट्रक का कहर: 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही महिला, शरीर के उड़े चिथड़े,... सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे...