छत्तीसगढ़बिलासपुर

एमएससी जूलॉजी थर्ड सेमेस्टर के सभी विद्यार्थि हुए फेल, मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप लगाकर यूनिवर्सिटी का किया घेराव

विद्यार्थियों ने सहमति जाहिर करते हुए अब आरटीआई से ही उत्तरपुस्तिका देखने की बात कही

बिलासपुर आलोक अग्रवाल

अटल बिहारी वाजपेयी विश्विद्यालय द्वारा आयोजित मुख्य परीक्षा समाप्त होने की ओर है। वही विश्विद्यालय प्रबंधन परीक्षा परिणामो की घोषणा भी कर रहा है। ऐसे में जिन विषयो में विद्यार्थियों का खराब परिणाम आता है। वहा नाराज़गी जाहिर कर सीधे विश्विद्यालय पहुचकर इसका स्पष्टीकरण प्रबंधन से मांगते है। वही उत्तरपुस्तिकाओं के पुनः मूल्यांकन की मांग भी करते है। इसी कड़ी में सोमवार को एम एस सी जूलॉजी तृतीय सेमेस्टर के परिणाम खराब आने पर विभिन्न महाविद्यालयों के लगभग चालीस से पचास विद्यर्थी सेमेस्टर में बैक लगने के विरोध में विश्विद्यालय का घेराव करने पहुचे। इस दौरान विद्यर्थी ने कुलसचिव के पास पहुचकर छात्रहित में निर्णय लेने का अस्वासन मंगा।

विद्यार्थियों का आरोप है कि संकाय के हर विषय मे उनके अच्छे अंक आये है। तो केवल एक विषय मे ही सभी विद्यर्थी फेल कैसे हो सकते है। विद्यार्थियों ने मूल्यांकनकर्ता पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि उनके द्वारा सही तरीके से उत्तरपुस्तिकाओं की जांच नही की गई है जिसके कारण परिणाम इतना खराब आये है।हालाँकि सेमेस्टर सिस्टम में पुनः मूल्यांकन की सुविधा नही है। ऐसे में कुलसचिव ने विद्यार्थियों को आरटीआई से उत्तरपुस्तिकाओं की जांच कराने का प्रस्ताव दिया है। जिसमे विद्यार्थियों ने सहमति जाहिर करते हुए अब आरटीआई से ही उत्तरपुस्तिका देखने की बात कही।

error: Content is protected !!
Letest
पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ... वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा