रायपुर

VIDEO: ईडी की गिरफ्त में आई आईएएस रानू साहू को विशेष अदालत में किया गया पेश…3 दिनों की मिली रिमांड

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – कोल लेवी स्कैम मामले में ईडी ने आईएएस अफसर रानू साहू को शनिवार रायपुर की विशेष कोर्ट में पेश किया है। जहाँ छत्तीसगढ़ में कृषि विभाग के संचालक पद पर पदस्थ रायगढ़ और कोरबा जिले की पूर्व कलेक्टर 2010 बैच की IAS अधिकारी रानू साहू को 3 दिन के लिए ईडी रिमांड पर भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि IAS रानू साहू पर कोयला परिवहन से लेकर डीएमएफ और सार्वजनिक खाद्य वितरण (पीडीएस) में भ्रष्टाचार करने का आरोप है।

आरोप है कि वह जब कोरबा में कलेक्टर थीं उस दौरान दो लोगों की वाट्सएप चैट सामने आई थी और एक डायरी जब्त की गई थी। इधर शनिवार को उन्हे विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में पेश किया गया था। ईडी ने इस गिरफ्तारी के बाद न्यायालय के सामने कई तर्क रखते हुए रानू साहू को 14 दिन की रिमांड पर देने की मांग की थी। मगर, कोर्ट ने 3 दिन की रिमांड दी है। अब रानू साहू को 25 जुलाई को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...