बिलासपुर

दिन में गोदाम की चौकीदारी का काम और रात में साथियों के साथ चोरी….ट्रकों से बैटरी चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

भूवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – थाना बिल्हा में निपनीया के चांवल गोदाम के आसपास खड़ी ट्रको में आये दिन बैट्री चोरी होने की सूचना मिलने पर प्रार्थी प्रदीप शर्मा तथा प्रमोद अग्रवाल ने 20 दिनों में 10 नग बैट्री चोरी होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी, जिस पर थाना प्रभारी बिल्हा के द्वारा थाने के अधिकारी/कर्मचारी की विशेष टीम गठित कर आसपास के सीसीटीव्ही कैमरा फुटेज चेक किया तो एक संदिग्ध व्यक्ति जिसको पहचान कराने पर प्रार्थी के द्वारा अपने चांवल गोदाम में काम करने वाले व्यक्ति अनिकेत यादव होने संदेह व्यक्त किया गया, जिस पर तत्काल गोदाम के कर्मचारी अनिकेत यादव को अभिरक्षा में लेकर मौके पर पुछताछ करने पर गोल मोल जवाब दे रहा था जिससे कड़ाई से पुछताछ करने पर अपने साथी अक्षय उर्फ बंटी विश्वकर्मा के साथ मिलकर दिन में खड़ी गाडी की रेकी कर रात्रि 3.00 बजे के बाद मौका देखकर पाना से ट्रकों के बैट्री को अपने मोटर सायकल क्रमांक सीजी 10 इएच 7301 में ढोकर घर ले जाना तथा 03 नग बैट्री को अपने पहचान के साहिद अली के पास बिक्री करना बताया। चोरी गये उक्त 10 नग बैट्री को आरोपियों के पास से बरामद कर लिया गया है और तथा आरोपियो को गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस मामले को सुलझाने में थाना प्रभारी रविंद्र कुमार यादव, प्र आर. अनिल साहू, आरक्षक रंजीत खलखो, गोवर्धन शर्मा, गौकरण सिन्हा, संतोष मरकाम, सचिन नामदेव, सतीश साहू, दिनेश कुमार पटेल इत्यादि का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- मनरेगा कार्य के दौरान गिरी आकाशीय बिजली...पेड़ के नीचे खड़े पिता - पुत्री आये चपेट में शराब पीने से रोका तो भड़क उठा आरोपी… बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की डंडे से हमला कर हत्या, पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों से मचा हड़कंप...पंपों पर लंबी कतारें… कई जगह ड्राई हुए पेट्रोल पंप, लोग प... पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला, बिल्हा पुलिस ने 2 नाबालिग सहित 4 आरोपियों को दबोचा पीएम आवास योजना में बड़ा खेल... मजदूरी राशि हितग्राहियों तक पहुंचने से पहले गायब, भटचौरा में फूटा ग्... बिलासपुर में फर्जी चेकिंग के नाम पर ठगी, युवक से डेढ़ लाख के सोने के जेवर लेकर आरोपी फरार जमीन विवाद में खूनी खेल... पिता-पुत्र ने पूरे परिवार को उतारा मौत के घाट, जांजगीर-चांपा में चौहरे हत... पचपेड़ी: अनियंत्रित हार्वेस्टर ने बाइक सवारों को रौंदा...एक की मौत, दूसरा जिंदगी से लड़ रहा जंग बिलासपुर:- फर्जी पुलिस बनकर ट्रक चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार...कब्जे से 1 कार और नगद बरा... छत्तीसगढ़ में फैल रहा नशे का नेटवर्क... पंजाब से लाई गई हेरोइन जब्त, न्यायधानी में पुलिस ने 5 तस्करो...