बिलासपुर

सुने मकान में चोरी करने वाले आरोपी तक पहुँची पुलिस….चोरी का सामान बरामद

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सूने मकान में हाथ साफ करने वाले आरोपी को सरकंडा पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से चोरी हुए जेवर बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार राम कृष्ण नगर निवासी मृत्युंजय प्रसाद पूर्व में किसी काम से बाहर गए हुए थे। इस बीच उनके सूने घर से 70 हज़ार की चोरी हो गई थी। जिसकी लिखित शिकायत उन्होंने सरकंडा पुलिस से की थी। जिसकी जांच सरकंडा पुलिस कर रही थी। इसी बीच उन्हे मुखबिर से सूचना मिली की घटना के पहले आरोपी प्रकाश यादव को देखा गया था। जिसे संदेह के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ा। जब उससे पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जिसके कब्जे से पुलिस ने एक जोड़ी सोने के टॉप्स और एक जोड़ी पायल सहित अन्य सामान को बरामद कर लिया है। मामले में सरकंडा पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-बिलासपुर हाई-प्रोफाइल लूट की गुत्थी सुलझी… 5 अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार, करोड़ों के जेवर-नगदी... दिनदहाड़े लूट और उठाईगिरी गिरोह बेनकाब... 7 वारदात, 9.83 लाख की लूट, बिहार के दो आरोपी जांजगीर पुलिस... मस्तूरी विकासखंड के 8 ग्रामों में उचित मूल्य राशन दुकान संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित, स्व सहायता समूह,... बिलासपुर सराफा लूट कांड: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में शॉर्ट एनकाउंटर, एक आरोपी के पैर में लगी गोली,... छत्तीसगढ़ में बढ़ी ब्राउन शुगर की डिमांड....अब मुंगेली जिले में ब्राउन शुगर के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार, प... VIDEO बिलासपुर लूटकांड अपडेट: उरतुम के पास कार बरामद, लेकिन ढाई किलो सोना और साढ़े तीन लाख लेकर फरार... कोटा - बेलगहना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसे...4 लोगों की दर्दनाक मौत, एक हादसे में ट्रेलर घाटी ... केंद्रीय जेल के किचन में कैदी ने हंसिया से रेत लिया अपना गला...हालत गंभीर, सिम्स में चल रहा उपचार, मस्तूरी: ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार दंपति...मां सहित 6 माह की बेटी की मौके पर दर्दनाक मौत, मचा हड़... सर्पदंश मुआवजा घोटाला: फर्जी दस्तावेज से 4 लाख की सहायता हड़पी...महिला समेत अन्य पर FIR दर्ज