कोटा

जनपद अध्यक्ष कोटा के घर में घुसकर जान से मारने की धमकी और बाइक में आगजनी का मामला…आरोपी ने देर रात अध्यक्ष की पत्नी से गाली गलौच कर मचाया हंगामा

रमेश राजपूत

कोटा – जनपद पंचायत कोटा के अध्यक्ष मनोहर सिंह राज के ग्राम छतौना स्थित घर में देर रात घुसकर गांव के ही एक व्यक्ति ने जमकर हंगामा मचाते हुए अध्यक्ष की पत्नी से गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी जिसके बाद आंगन में खड़ी एक बाइक को आग के हवाले कर दिया है। घटना के वक्त जनपद अध्यक्ष मनोहर राज ग्राम पुडु गए हुए थे, जिन्होंने स सुबह घर पहुँचकर पूरी घटना की जानकारी लेकर इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार कोटा जनपद अध्यक्ष मनोहर सिंह राज बीती शाम ग्राम पुडु गए हुए थे, जो वही रात रुक गए लेकिन इसी दौरान रात 10- 11 बजे के लगभग गांव छतौना का ही अजय भैना उनके घर मे घुस गया जहाँ उनकी पत्नी और बेटी बस थी, जो घर मे घुसकर गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देने लगा, जब महिला ने हल्ला मचाया तो आरोपी अजय भागने लगा लेकिन उसने घर के आंगन में खड़ी मोटर सायकल हीरो एच. एफ. डिलक्स क्रमांक सीजी 10 ए .एच. 6113 को आग के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी जनपद अध्यक्ष की पत्नी ने रात 12 बजे ही फोन कर अपने पति को दी, जिन्होंने सुबह घर पहुँचकर हालात को देखा और फिर इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने अजय कुमार भैना के खिलाफ धारा 294-IPC, 435-IPC, 452-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...