बिलासपुर

एक और ऑटो सवार महिला के गले से सोने की चेन की चोरी….अज्ञात महिलाओं का गिरोह दे रहा घटना को अंजाम

रमेश राजपूत

बिलासपुर – ऑटो में सफर करने वाली महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी करने वाला गिरोह बिलासपुर में सक्रिय है, जिसमें महिलाएं ही चोर है जो बड़ी ही आसानी से महिलाओं के साथ ऑटो में सफर करती है और झांसा देकर गले से सोने की चेन पर हाथ साफ कर रही है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में ही यह दूसरी घटना है जिसमें नेहरूनगर निवासी प्रार्थिया शोभा काठड़े अपनी सहेली के साथ गोलबाजार जाने मगरपारा चौक से एक ऑटो में बैठी इसी दौरान अन्य महिलाएं भी ऑटो में बैठी जो ऑटो बैठकर कर प्रार्थिया के पैर को दबा रही थी और उल्टी होने का बहाना कर रही थी, जिससे परेशान होकर प्रार्थिया अपनी सहेली के साथ सत्यम चौक के पास ही उतर गई, फिर जब उन्होंने देखा तो उनके गले की सोने की चेन 22 ग्राम वजनी कीमती लगभग 95 हजार रुपए गायब थी, जिससे उन्हें अंदाज़ा हो गया कि ऑटो सवार अज्ञात महिलाओं ने ही उनकी चेन की चोरी की गई जिसकी शिकायत उन्होंने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस पूर्व में हुई इसी तरह की वारदात की तरह अज्ञात महिलाओं के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस VIDEO:-घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार! चैनल गेट से लॉकर तक सब तहस-नहस, सीसीटीवी ने खोला राज VIDEO:- मौत के मुहाने पर सेल्फी का जुनून! खूंटाघाट में सुरक्षा गेट फांदकर तेज बहाव के बीच पहुंचे लोग... मल्हार: ‘अटल’ व्यक्तित्व को नमन: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी.. दी गई श्रद्धां... अनोखा शराब तस्कर! R15 स्पोर्ट्स बाइक पर महुआ शराब की तस्करी, मस्तूरी पुलिस का शिकंजा; 33 लीटर कच्ची ... मोबाइल हैक कर 98 हजार की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित, भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट