बिलासपुर

बिलासपुर :- होटल टाईम स्क्वेयर में जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार…. 5.16 लाख रुपए नगद जब्त,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तारबाहर थाना पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल टाईम स्क्वेयर के बंद कमरे में जुआ खेल रहे 6 आरोपियों को रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश एवं नगद 5 लाख 16 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस को दिनांक 22 जून को मुखबिर से सूचना मिली थी कि होटल टाईम स्क्वेयर के एक बंद कमरे में कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम का नेतृत्व थाना तारबाहर प्रभारी निरीक्षक कृष्णचंद सिदार एवं एसीसीयू प्रभारी अजरूद्दीन कर रहे थे। संयुक्त टीम ने तत्परता से होटल में दबिश दी, जहां आरोपी 52 पत्ती ताश के साथ जुआ खेलते पाए गए। गिरफ्तार आरोपियों में सतीश गुप्ता 52 वर्ष बंगाली पार्क सरकंडा, श्रवण श्रीवास्तव 42 वर्ष गोलबाजार, सुरेश कुमार 71 वर्ष सिविल लाइन, नरेश गुप्ता 52 वर्ष विनोबा नगर, अमित सिंह 45 वर्ष बिल्हा एवं शांतनु खंडेलवाल 47 वर्ष गोंड़पारा शामिल हैं। आरोपियों के विरुद्ध थाना तारबाहर में अपराध क्रमांक 184/2025, धारा 5 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गई है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रामनरेश यादव, प्रआर राहुल सिंह, देवमुन पुहुप एवं अन्य पुलिस कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ... IIIT हैदराबाद में एडमिशन का झांसा देकर छात्रा से 12 लाख की ठगी...फर्जी कंसल्टेंसी पर एफआईआर दर्ज करोड़ों की नाली बनी आफत: सड़क से ऊंचे निर्माण ने डुबोए वार्ड, जिम्मेदारों पर उठे सवाल "बिल के बोझ तले थमा अंतिम सफर! आदिवासी महिला के शव को अस्पताल में रोके रखने के आरोप से मचा बवाल" रतनपुर: हाइटेंशन तार की चपेट में आया चरवाहा, बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय दर्दनाक मौत "खाद माफिया के आगे बेबस किसान! बिलासपुर जिले में तिगुने दाम पर बिक रही खाद, मस्तूरी से रतनपुर तक काल... कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में, सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्...