कोटा

VIDEO: ससुराल से बाइक पर वापस मस्तूरी लौट रहे युवकों को तेज रफ्तार हाइवा ने लिया चपेट में….तीनो हुए गंभीर रूप से घायल

रमेश राजपूत

कोटा – थाना क्षेत्र के कोटा – पंडरापथरा मार्ग पर ग्राम सलका के पास हाइवा ने बाइक सवार 3 लोगो को अपनी चपेट में ले लिया जिससे बाइक में सवार 3 लोगो को गंभीर चोटे आई है।जिसे बिलासपुर स्थित हॉस्पिटल रिफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को दोपहर लगभग 3 बजे मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम सरगंवा निवासी हिरेंद्र पुरेना,धर्मेंद्र कुर्रे एवं विक्की टंडन तीनो हिरेंद्र के ससुराल ग्राम करवा (टेंगनमाडा) गए हुए थे जो दोपहर 3 बजे के आसपास अपने बाइक क्र. CG 22 X 7283 से वापस अपने गांव लौट रहे थे तभी कोटा – पंडरापथरा मार्ग के ग्राम सलका के पास तेज एवं लापरवाहीपूर्वक हाइवा क्र.CG 10 AA 2825 के चालक ने बाइक सवारों को पीछे से जोरदार ठोकर मार दी

जिससे बाइक सवार दूर खेत में जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। वही घटनाकारित हाइवा को चालक मौके पर ही छोड़ फरार हो गए। वही अन्य राहगीरों ने डायल 112 को घटना की सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल कोटा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां प्रारंभिक उपचार के बाद बिलासपुर स्थित हॉस्पिटल रिफर किया गया। वही घायलों के परिजनों को इस घटना की सूचना उपरांत पुलिस हाइवा ड्राइवर की तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...