बिलासपुर

पकड़े गए जमीन दलाल दोनों भाइयों के खिलाफ ठगी का मामला हुआ दर्ज….दो दिनों पहले पीड़ितों ने की थी जमकर पिटाई,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सस्ते दाम पर घर और मकान दिलाने का झांसा देकर लाखो की ठगी करने वाले दो आरोपियों को सरकंडा पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों के खिलाफ पूर्व में प्रार्थियां अंजना खरे ने अपने साथ 3.21 लाख की ठगी होने पर सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जहाँ उन्होंने जानकारी देते हुए बताया था की जमीन दलाल संतोष जायसवाल, सचिन और संदीप जायसवाल को 3.21लाख रुपए एडवांस दिया। इन दलालों ने उन्हें एक जमीन दिखाकर 25 लाख रुपए में मकान बनाकर देने का वादा किया था। लेकिन इकरारनामा के दौरान जमीन में दूसरे का नाम देखकर महिला तथा उसके पति अतुलकांत को आशंका हुई, तब उन्होंने जानकारी हासिल की तो पता चला की आरोपियों द्वारा कई लोगों के साथ इसी तरह की धोखाधड़ी की गई है। वही दो दिनों पहले आरोपी दोनों भाइयों की रजिस्ट्री कार्यालय के पास पीड़ितों ने जमकर पिटाई की थी, जिसके बाद मौके पर पहुँची सिटी कोतवाली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था और उपचार कराने के बाद सरकंडा पुलिस सौप दिया था। जहाँ से सरकंडा निवासी संतोष और संदीप जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के कई मामले है। जो जमीन के नाम पर 50 से अधिक लोगो से एडवांस के रूप में लाखो रुपए हजम कर चुके है। बहरहाल मामले में सरकंडा पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ... बिलासपुर में करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी… बिना भुगतान किए करा लिया नामांतरण, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची... न्यायधानी में फिर एक हत्या...चरित्र शंका में पति बना हैवान...पत्नी का गला काटकर उतारा मौत के घाट, मरम्मत के लिए खड़े ट्रक को चोरों ने बनाया निशाना, चार टायर डिस्क समेत पार,जांच में जुटी हिर्री पुलि... मल्हार पुलिस का एक्शन: अवैध शराब बिक्री करते आरोपी को दबोचा, 93 नग देशी प्लेन शराब बरामद पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, सिरगिट्टी में फैली सनसनी, एएसपी, सीएसपी सहित डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक... पैरोल पर छूटा सजायाफ्ता बंदी नहीं लौटा जेल... सिविल लाइन पुलिस ने दर्ज किया मामला विमल गुटखा के लिए मां से मांगे पैसे..नहीं मिले तो पत्थर से सिर कुचलकर कर दी हत्या, डभरा में कलयुगी ब... अयोध्या का पंडित बताकर हैदर और वासिम ने व्यापारी को बनाया था शिकार... 2.5 लाख लेकर हो गए थे फरार, एक...