बिलासपुर

साइबर ठगी के स्लीपर सेल का भंडाफोड़… अंबिकापुर से 3 युवक गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ पुलिस के बिलासपुर जिले की तारबाहर थाना पुलिस ने साइबर अपराध से जुड़े म्यूल अकाउंट सिंडिकेट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अंबिकापुर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह नेटवर्क साइबर ठगी करने वाले गिरोहों को बैंक खाते उपलब्ध कराता था, जिनका इस्तेमाल ठगी की रकम ट्रांसफर और निकालने में किया जाता था। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ देशभर में 60 से अधिक साइबर फ्रॉड शिकायतें दर्ज पाई गई हैं। गिरफ्तार आरोपियों में नवनीत मिश्रा उर्फ विक्की पंडित 19 वर्ष, ऋषभ साहू 24 वर्ष और राजा घरानी 22 वर्ष शामिल हैं। तीनों आरोपी अंबिकापुर क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिनकी तकनीकी जांच जारी है।
पुलिस के मुताबिक, थाना तारबाहर में दर्ज अपराध क्रमांक 155/2026 की जांच के दौरान यह कार्रवाई की गई। इससे पहले पुलिस ने 13 मई 2026 को दीपेश कुमार गुप्ता नामक आरोपी को गिरफ्तार किया था। उसके मोबाइल फोन से मिले डिजिटल साक्ष्यों और तकनीकी इनपुट के आधार पर अंबिकापुर के इन तीनों युवकों की भूमिका सामने आई। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी व्हाट्सएप और मोबाइल कॉल के जरिए विभिन्न लोगों के बैंक खातों की जानकारी साझा करते थे तथा कमीशन के बदले खाते उपलब्ध कराकर म्यूल अकाउंट नेटवर्क संचालित कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि ऐसे सिंडिकेट साइबर अपराधियों के स्लीपर सेल की तरह काम करते हैं, जिससे असली ठगों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है।
फिलहाल पुलिस आरोपियों से जुड़े अन्य बैंक खातों, डिजिटल ट्रांजेक्शन और नेटवर्क की विस्तृत जांच कर रही है। तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ... बिलासपुर में करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी… बिना भुगतान किए करा लिया नामांतरण, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची... न्यायधानी में फिर एक हत्या...चरित्र शंका में पति बना हैवान...पत्नी का गला काटकर उतारा मौत के घाट, मरम्मत के लिए खड़े ट्रक को चोरों ने बनाया निशाना, चार टायर डिस्क समेत पार,जांच में जुटी हिर्री पुलि... मल्हार पुलिस का एक्शन: अवैध शराब बिक्री करते आरोपी को दबोचा, 93 नग देशी प्लेन शराब बरामद पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, सिरगिट्टी में फैली सनसनी, एएसपी, सीएसपी सहित डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक... पैरोल पर छूटा सजायाफ्ता बंदी नहीं लौटा जेल... सिविल लाइन पुलिस ने दर्ज किया मामला विमल गुटखा के लिए मां से मांगे पैसे..नहीं मिले तो पत्थर से सिर कुचलकर कर दी हत्या, डभरा में कलयुगी ब... अयोध्या का पंडित बताकर हैदर और वासिम ने व्यापारी को बनाया था शिकार... 2.5 लाख लेकर हो गए थे फरार, एक...