रतनपुर

VIDEO:जिले के किसानों को कृषि के लिए मिलेगा पानी…खूंटाघाट और घोंघा जलाशय से छोड़ा गया नहरों में पानी

जुगनू तंबोली

रतनपुर – जिला जल उपयोगिता समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर, जिला बिलासपुर के निर्देश पर जनप्रतिनिधियों एवं कृषकों की मांग पर अल्पवर्षा की स्थिति को देखते हुए खारंग जल संसाधन संभाग, बिलासपुर के अंतर्गत खूंटाघाट जलाशय के बांयी तट नहर में एवं दांयी तट नहर से तथा जल संसाधन संभाग, कोटा के अंतर्गत घोंघा जलाशय के नहरों में खरीफ सिंचाई के लिए गुरूवार को सुबह 11:00 बजे बिल्हा, मस्तूरी एवं कोटा विकासखण्ड के ग्रामों में खरीफ सिंचाई के लिए मुख्य नहर के वितरक शाखा एवं उपशाखा नहरों से पानी छोड़ा गया।

मानसून की वर्षा में अनिश्चितता व खण्ड वर्षा एवं तेज धूप के कारण खेतों में कृषि कार्य बुवाई एवं रोपाई हेतु पानी की कमी से धान की फसल पिछड़ रही है। अतः जलाशयों से पानी छोड़ा जाना आवश्यक पाया गया, जिसके मद्देनजर गुरुवार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जलाशय के गेट खोलकर पानी छोड़ा गया। मुख्य नहर के अंतिम छोर तक निर्बाध सिंचाई हेतु मैदानी अमलों को सतत पेट्रोलिंग के निर्देश दिये गये है। क्षेत्र के कृषकों से सहयोग की अपील करते हुए पानी एवं नहर को सुरक्षित रखते हुए आवश्यकतानुसार पानी का उपयोग करने का आग्रह किया गया है। 

error: Content is protected !!
Letest
रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी..छत्तीसगढ़ में उत्साह पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल बिलासपुर:- गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, 14 मंडलों के लिए जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी ले... तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग और फिर हत्या की खौफनाक साजिश.... दूध में नींद की दवा देकर गमछे से घोंटा गला, डायल-112 की सूझबूझ से बची युवक की जान... फंदे पर झूलने से पहले पुलिस ने किया रेस्क्यू, पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, चिल्हाटी में 2.81 लाख की सेंधमारी; लगातार चोरी के बावजूद प... अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस