बिलासपुर

जमीन का सौदा कर एडवांस लेने के बाद किसी और से कर दी रजिस्ट्री… एएसआई ने धोखाधड़ी की कराई शिकायत दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोरबा में पदस्थ एएसआई ओम प्रकाश परिहार ने सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वर्ष 2018 में बिलासपुर जिले में पदस्थापना के दौरान उन्होंने अमेरी के रितेश भास्कर से पटवारी हल्का नंबर 43 में खसरा नंबर 172/3 में से 1200 वर्ग फीट जमीन की खरीदी के लिए सौदा तय हुआ और इकरारनामा भी बनाया गया, जिसके लिए नगद और चेक के माध्यम 2 लाख रुपए भी एडवांस में दिए गए, जिसे लेकर रितेश भास्कर द्वारा रजिस्ट्रेशन के लिए घुमाया गया और फिर किसी और से उक्त जमीन को बेच दिया गया।

इस धोखाधड़ी का शिकार बने प्रार्थी ने रितेश भास्कर पिता सोनू राम भास्कर निवासी ग्राम दशरंगपुर जिला मुंगेली के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत सकरी थाने में दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने रितेश भास्कर के खिलाफ धारा 420-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मल्हार, बग्गी पर सवार होकर पहुंचे श्रीराम-लक्ष्मण, आतिशबाजी के बीच हु... बिलासपुर की शराब दुकान में सेंधमारी! पीछे की दीवार तोड़कर हजारों की शराब और नकदी पार, गल्ला भी नहीं ... बिलासपुर: दुर्गा दर्शन के बाद गुपचुप खाना पड़ा भारी! एक ही परिवार के 7 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सि... कलेक्टर साहब! गौधाम की जमीन को कब्जे से बचा लो, ग्रामीणों की गुहार,बरसात में मवेशियों का एकमात्र सहा... जुआरियों की महफिल पर सकरी पुलिस का छापा! जोंकी में काट पत्ती खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार, नकदी और ताश जब... बिलासपुर के दुर्गा पंडाल में चेन स्नैचिंग! आरती के बीच महिला के गले से डेढ़ तोले का सोने की चेन पार, सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच...