बिलासपुर

VIDEO: चकरभाठा कृष्णा सोसाइटी में लगी भीषण आग, लाखो का सामान जलकर खाक, आग पर काबू पाने जारी है प्रयास..

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक कपड़े के दुकान में देर रात आग लगने हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है। कि चकरभाठा मार्केट के सबसे बड़े व्यवसाई की दुकान कृष्णा सोसाइटी में गुरुवार देर रात अचानक आग लग गई है। देखते ही देखते आग की लपटे दुकान में फेल गई। जिससे दुकान में रखे सामान धू धू करके जलने लगे। इधर क्षेत्रवासियों की सूचना पर चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची। तो वही फायर ब्रिगेड की टीम को भी तत्काल सूचना देकर बुलाया गया है, जिनके द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही जेसीबी से दुकान के साइड के दीवारों को तोड़ा जा रहा है। ताकि अंदर तक पानी पहुंचा कर आग को बुझाया जा सके ।घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ उपस्थित है।

साथ ही चकरभाठा पुलिस एवं नगर पंचायत बोदरी के कर्मचारी भी आग को बुझाने के प्रयास में लगे हुए हैं। लेकिन आग की लपटे कम होने का नाम नहीं ले रही है। मिली जानकारी के अनुसार कृष्णा सोसाइटी के सेकंड एवं थर्ड फ्लोर में आग लगी हुई है। इस मामले में चकरभाठा थाना प्रभारी अभय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की कृष्णा सोसाइटी में आगजनी की घटना करीब 11.30 बजे रात की है। वही आग पर काबू पाने तीन दमकल मौके पर पहुंची है। जिनके द्वारा आग को बुझाने का भरसक प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल आगजनी की घटना के पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। फिर भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट होने के वजह से आग लगी होगी। फिलहाल मामले स्थानीय पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। उक्त घटना से लाखो रुपए के नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न...