पचपेड़ी

फांसी के फंदे पर लटकती मिली युवक की लाश….पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला,पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह पेड़ पर एक युवक की फांसी से झूलती लाश मिलने से गांव में हड़कंप मच गया वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेज आगे की जांच कार्रवाई में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुकुलकारी (बड़ेकारी) स्थित कौआताल नामक तालाब के पास सुबह भोर में लगभग 5 बजे के आसपास बबूल के पेड़ पर एक युवक की लाश गमझे के सहारे पेड़ पर झूलती हुई मिली,

ग्रामीणों ने पास जाकर देखने पर युवक की पहचान गांव के ही शाहरुख भार्गव पिता खिखराम भार्गव उम्र 25 वर्ष के रूप में की, जिसके बाद इसकी सूचना मृतक के परिजनों के साथ पचपेड़ी पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है। युवक ने किन कारणों से आत्महत्या जैसा कदम उठाया यह पुलिसिया जांच में स्पष्ट होगी।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, मचा बवाल; शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस "मासूम से हैवानियत! विरोध करने पर टांगी से जानलेवा हमला, खून से सनी टांगी सहित दरिंदा गिरफ्तार, भेजा... रतनपुर:- मंदिर में पूजा-पाठ के बाद वृद्ध ने दी जान, रतनपुर के गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में फांसी ल... हैवानियत की हद: मां की अस्मत लूटने के बाद 10 माह की मासूम की भी ली जान... 21 दिन बाद डबल मर्डर की गु... सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार रात के अंधेरे में ट्रकों का डीजल उड़ाने वाला गैंग बेनकाब, खरीदार समेत 3 गिरफ्तार; बोलेरो और औजार जब्... कई साल से फरार 5 हजार का इनामी चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार...मल्हार पुलिस को बड़ी सफलता रेकी पूरी, हथियार तैयार... कल्याण ज्वेलर्स में करोड़ों की डकैती से पहले पुलिस का प्रहार, दिल्ली-बिहा... 90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ... 1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज