क्राइम बिलासपुर

बाइक सवार से कार अड़ाकर लूटपाट और मारपीट करने वाले आरोपी गिरफ्तार…. एनटीपीसी कर्मी हुआ था शिकार

भुवनेश्वर बंजारे

सीपत – फिल्मी स्टाइल में राहगीर के साथ लूटपाट करने वाले आरोपियों को सीपत पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को एनटीपीसी कर्मी अपनी ड्यूटी से घर लौट रहा था जहां उच्चभठठी के आगे नहर के पास मारुति 800 कार सीजी 10 बी 4293 ओवरटेक कर फिल्मी स्टाइल में प्रार्थी का रास्ता रोका। वही गाड़ी से तीन युवक उतरकर तलवार दिखाकर प्रार्थी के साथ लूटपाट की। जिसकी सूचना प्रार्थी ने सीपत थाने में दर्ज कराई थी।

इसी बीच सीपत पुलिस को सूचना मिली की घटना में प्रयुक्त वाहन के मटियारी के पास देख गया है। जिसपर पुलिस ने तत्काल ही मौके पर द्बिश दी। जहा चाटीडीह आशुतोष तिवारी उर्फ एंग्री और सूरज सिंह ठाकूर सहित एक नाबालिग युवक के साथ पुलिस ने गिरफ़्तार किया। जिनके कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहन और तलवार जब्त कर उन्हे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक निरीक्षक नरेश कुमार चौहान, प्र. आर. उमाशंकर राठौर. आर. चंद्र प्रकाश भारद्वाज प्रदीप सोनी शरद कुमार साहू प्रमोद केवट की विशेष भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस,