बिलासपुर

आदतन चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे, तीन चोरियों का हुआ खुलासा….सामान सहित नगद बरामद

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर– सरकंडा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चिंगराजपारा के आदतन चोर विक्रम उर्फ जोधर गंधर्व को पकड़ा है, जिसके खिलाफ पूर्व में ही मारपीट और चोरी के 8 प्रकरण दर्ज है। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस जब पूछताछ की तो आरोपी विक्रम ने चिंगराजपारा में सुधा कश्यप, प्रेम नारायण देवांगन और मोती लाल यादव के घर चोरी की घटना को अंजाम देना कबूल किया है, जिसकी निशानदेही पर सोने चांदी के जेवर, बर्तन और नगदी को बरामद किया गया है।

सरकंडा पुलिस ने शनिवार को इसका खुलासा करते हुए थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने बताया कि क्षेत्र में घटित चोरी की वारदातों को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा, जिसके लिए सरगर्मी से आरोपियों की तलाश की जा रही है।

अब भी कई चोरियां अनसुलझी
हालही में थाना क्षेत्र के कई घरों में ताले टूटे और लाखों की चोरियां हुई है, जिसके आरोपी अब भी गिरफ्त से बाहर है, लेकिन पुलिसिया कार्रवाई से ऐसा लग रहा है कि अब चोरो की खैर नही।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी