मल्हार

115 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार…. मल्हार चौकी पुलिस ने की छापेमारी

उदय सिंह

मस्तुरी – आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री व परिवहन करने वालों के विरूध्द अधिक से अधिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में अवैध शराब बिक्री,परिवहन करने वालो के उपर सतत् निगाह रखी जा रही है इसी क्रम में मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम हरदी मे आरोपी राजेन्द्र घृतलहरे एवं श्रीराम घृतलहरे अपने घर व बाड़ी में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब छिपा कर रखे हुए है सूचना पर बताये गये स्थान में जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया ।

आरोपी राजेन्द्र घृतलहरे पिता लक्ष्मीनारायण उम्र 42 साल साकिन हरदी चौकी मल्हार थाना मस्तूरी के कब्जे से 20-20 लीटर वाली तीन प्लास्टिक के डिब्बा में भरा 60 लीटर महुआ शराब कीमती 12000रू, व आरोपी श्रीराम घृतलहरे पिता मलखम उम्र 45 साल हरदी चौकी मल्हार के कब्जे से

15-15 लीटर वाली प्लास्टिक के डिब्बा में कुल 55 लीटर कीमती 11000रू रूपये कुल 115 लीटर महुआ शराब कीमती 23000 रू को आरोपीयों के कब्जे से जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर लिया गया है। उक्त कार्यवाही मल्हार चौकी व थाना मस्तूरी की सयुक्त टीम द्वारा की गई।

error: Content is protected !!
Letest
पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ... बिलासपुर में करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी… बिना भुगतान किए करा लिया नामांतरण, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची... न्यायधानी में फिर एक हत्या...चरित्र शंका में पति बना हैवान...पत्नी का गला काटकर उतारा मौत के घाट, मरम्मत के लिए खड़े ट्रक को चोरों ने बनाया निशाना, चार टायर डिस्क समेत पार,जांच में जुटी हिर्री पुलि... मल्हार पुलिस का एक्शन: अवैध शराब बिक्री करते आरोपी को दबोचा, 93 नग देशी प्लेन शराब बरामद पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, सिरगिट्टी में फैली सनसनी, एएसपी, सीएसपी सहित डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक...