सक्ती

पुरानी रंजिश में 2 दोस्तों ने मिलकर दोस्त को उतारा मौत के घाट…गुम इंसान का पता लगाते पुलिस ने किया हत्या का खुलासा

रमेश राजपूत

सक्ती – जिले के सक्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघनसरा बैकुंठपुर निवासी करण दिव्य लापता हो गया था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने सक्ती थाने में दर्ज कराई थी, उक्त गुमशुदगी की विवेचना के दौरान पुलिस ने दोस्तो और ग्रामीणों से पूछताछ शुरू की जिनके हाथ अहम सुराग हाथ लगे, पुलिस ने लापता युवक के दोस्त रामेश्वर दिव्य से जब पूछताछ की तो वह अपना बयान बदल रहा था, जिससे उस पर संदेह होने लगा, पुलिस ने जब मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की तो वह टूट गया और हत्या करने की बात कबूल की उसने बताया कि उसका मोबाइल चोरी हो गया था, जिसे लेकर वह मृतक करण पर संदेह करता था और रंजिश रखे हुए था, जिसने 30.07.2023 को योजना बनाई और अपने नाबालिग साथी के साथ मृतक को अपने साथ डेम की ओर घूमने बुलाये जहाँ से ग्राम बैलाचुंआ की पहाड़ी के पास गए और मृतक करण के सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दिए, जिन्होंने लाश को कुछ दूरी पर झाड़ियों में छिपा दिया और आ गए। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रवीण राजपूत थाना प्रभारी सक्ती, एएसआई शंकरलाल साहू, नजारियूस एक्का सहित थाना स्टॉफ का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,