रायपुर

कोरोना अपडेट:- नही थम रहा प्रदेश में कोरोना संक्रमण का सिलसिला, आज फिर मिले कुल 67 नए कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 1100 से अधिक

भुवनेश्वर बंजारे 

रायपुर – प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजो के मिलने का सिलसिला थमने का नाम ही नही ले रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को 67 नए मरीजो की पुष्टि रायपुर एम्स से हुई है। जिसमे सोमवार को कोरबा जिले से सर्वाधिक मरीजो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमे कुल कोरबा जिले से 14 नए मरीज मिले है, तो वही मुंगेली से 11, बलौदाबाजार से 8, रायगढ़ से 1, कवर्धा से 6 और राजनांदगांव, कोरिया सहित कांकेर से पाँच पाँच मरीज मिले है।

इसके अलावा रायपुर और जांजगीर जिले से 4-4 मरीजो के साथ एक अन्य राज्य से आए मरीज की भी आरटी पीसीआर टेस्ट पॉजिटिव आई है। जिन्हें अब हॉस्पिटल में भर्ती करने की प्रक्रिया चल रही है। आपको बता दे सोमवार को पॉजिटिव आए मरीजो को मिलाकर अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1160 पहुँच गई है। जिसमे एक्टिव मरीज 848 है। जिन्हें ठीक करने स्वास्थ्य विभाग प्रयास कर रहा है। 

चार हॉस्पिटल से 25 मरीज हुए स्वस्थ…

सोमवार को 67 नए मरीजो की पुष्टि होने के अलावा प्रदेश के अलग अलग जिलों के कोविड हॉस्पिटल में भर्ती मरीजो में से 25 मरीजो की आरटी पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने के उपरांत छुट्टी दे दी गई है। जिनमे मेडिकल कॉलेज रायगढ़ से जशपुर के दो, रायगढ़ के एक मरीज तो कोविड हॉस्पिटल माना रायपुर से सात मरीज जो बलौदाबाजार,बेमेतरा,बालोद, कांकेर, दुर्ग और धमतरी के एक एक मरीज शामिल है।

इसी तरह कोविड बिलासपुर हॉस्पिटल से 12 मरीज जिनमे बिलासपुर जिले के 7, गौरेला पेंड्रा के 3, कोरबा के दो मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। जबकि मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर से तीन मरीज जिनमें कोरिया के दो और सूरजपुर के एक मरीज शामिल है। जिन्हें हॉस्पिटल के सघन उपचार के बाद ठीक कर डिस्चार्ज किया गया। इन सभी मरीजो को मिलाकर अब तक प्रदेश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजो की संख्या 308 हो गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी