मल्हार

मल्हार: अतिक्रमण की शिकायत करने पर कब्जाधारियों द्वारा दी जा रही जान से मारने की धमकी…वार्डवासियों ने की कार्रवाई की मांग,

उदय सिंह

मल्हार – नगर पंचायत मल्हार के वार्ड क्रमांक 12 में नइया पारा में तालाब के किनारे अवैध अतिक्रमण से आम रास्ता बाधित हो रहा है और तालाब पर बेजाकब्जा भी जिसकी शिकायत विगत दिनों वार्डवासियों ने कलेक्टर से की थी, जिस पर जिला कलेक्टर ने संज्ञान लेकर तत्काल बेजाकब्जा हटाने अधिकारियों को निर्देश दिए थे, जिस पर उक्त क्षेत्र में अतिक्रमण करने वालो को नोटिस जारी कर कब्जा हटाने कहा गया है।

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अब उक्त बेजाकब्जा धारियों द्वारा शिकायत करने वाले मोहल्ले वालों को जान से मारने, देख लेने की धमकी दी जा रही है जिनसे परेशान होकर वार्डवासियों ने सैकड़ों की संख्या में शनिवार शाम उक्त व्यक्तियों नरेश धीवर और उसके अन्य सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए मल्हार चौकी पहुंच पुलिस से शिकायत की गई। जिस पर पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन वार्डवासियों को दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर की शराब दुकान में सेंधमारी! पीछे की दीवार तोड़कर हजारों की शराब और नकदी पार, गल्ला भी नहीं ... बिलासपुर: दुर्गा दर्शन के बाद गुपचुप खाना पड़ा भारी! एक ही परिवार के 7 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सि... कलेक्टर साहब! गौधाम की जमीन को कब्जे से बचा लो, ग्रामीणों की गुहार,बरसात में मवेशियों का एकमात्र सहा... जुआरियों की महफिल पर सकरी पुलिस का छापा! जोंकी में काट पत्ती खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार, नकदी और ताश जब... बिलासपुर के दुर्गा पंडाल में चेन स्नैचिंग! आरती के बीच महिला के गले से डेढ़ तोले का सोने की चेन पार, सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ...