पचपेड़ी

पचपेड़ी:- गैर इरादतन हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार… खेत में लगाए गए करंट से 10 वर्षीय मासूम की गई थी जान, बचाने के प्रयास में माँ भी हुई थी घायल,

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना पचपेड़ी पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्यारे मोहन यादव उम्र 40 वर्ष निवासी कोकड़ी, ने अपने खेत में अवैध रूप से करंट वाला झटका तार लगाया था, जिसकी चपेट में आने से 10 वर्षीय पंकज कुमार जगत की मौत हो गई थी। घटना के बाद थाना पचपेड़ी में मर्ग क्रमांक 21/25 के तहत जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि खेत में लगाए गए झटका तार से करंट लगने के कारण पंकज की मौत हुई। इसके आधार पर आरोपी के विरुद्ध अप.क्र. 177/2025, धारा 105 बीएनएस गैर इरादतन हत्या के तहत मामला पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। ग़ौरतलब है कि घटना 6 मई की है जब ग्राम कोकड़ी निवासी अनिता जगत अपने 10 वर्षीय बेटे पंकज कुमार जगत के साथ तेंदुपत्ता तोड़ने गांव के ही मटासी खार तरफ जा रही थी तभी आरोपी प्यारेमोहन के खेत के किनारे लगे करंट की चपेट में मासूम पंकज आ गया और तड़पने लगा

जिसे बचाने की कोशिश में माँ अनिता भी करेंट की चपेट में आ गई और वही गिरकर तड़पने लगे, जिसे अन्य ग्रामीणों ने तत्काल हॉस्पिटल पहुचाया था लेकिन चिकित्सको ने 10 वर्षीय बेटे पंकज को मृत घोषित कर दिया था। मामले में पुलिस ने जांच के बाद अब आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

पूरे मामले की विवेचना में थाना प्रभारी पचपेड़ी श्रवण कुमार, सउनि ओंकार बंजारे, प्रधान आरक्षक तेज कुमार रात्रे एवं आरक्षक ज्ञान भारद्वाज का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न... रतनपुर:- हरेली की रात नशे में घर से निकला 20 वर्षीय जगदीश, सुबह बावली में तैरती मिली लाश पीएम सूर्य घर योजना के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी, सोलर पैनल नहीं लगाने पर तीन के खिलाफ FIR बिलासपुर:- कस्टडी मौत पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, ढाई साल बाद FIR पर सवाल, अब CBI खोलेगी हिरासत ...