पचपेड़ी

VIDEO: 2 ग्रामीणों की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश हत्या या कुछ और….पचपेड़ी पुलिस जुटी जांच में 

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र के ग्राम बसंतपुर में एक ही जगह 2 ग्रामीणों की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। वही पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम बसंतपुर में गांव से 500 मीटर की दूरी पर जंगल में 2 ग्रामीणों की एक साथ मृत अवस्था में लाश मिली है। ग्रामीणों ने बताया की मृतक दोनो एक ही गांव के है और दोनो बीती शाम 7 बजे के आसपास अपने अपने घर से डंडा और टार्च लेकर निकले थे। जिनकी लाश गांव के ही ग्रामीणों ने सुबह खेत जाते समय देखी, जिनकी पहचान राजेश यादव पिता चैन सिंह यादव उम्र 40 वर्ष और लखन केवर्त पिता सुरित राम केवर्त उम्र 45 वर्ष के रूप में की है, जिनकी लाश जमीन में लेटे हुए मिली है, जिसके बाद पास में जाकर देखने पर पता चला की एक की चेहरे और शरीर से ब्लड निकल रहा है वा पैर के निचे मे तार से जलने की निशान है और दूसरे की पैर में भी करंट तार से चिपकने जैसा तार का जला हुआ निशान है वही दोनो की मौत हो गई है। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी।

मौके पर पहुंचे परिजनों ने इसकी सूचना पचपेड़ी थाने में दी जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है की गांव के पास से ही लीलागर नदी गुजरी हुई है शायद रात में मछली पकड़ने जाते समय आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए होंगे जिसकी वजह से मौके पर ही मौत हो गई होगी।

दुर्घटना की आशंका..बाड़ी में लगाया गया था करंट

वही कुछ ग्रामीणों का कहना है की जिस जगह पर मृतकों की लाश मिली है उसी के पास में सब्जी की बाड़ी है जिसको मवेशी से बचाने कांटा तार से घेराबंदी की गई है और उसी के ऊपर करेंट भी प्रवाहित किया जा रहा था जिससे मवेशी बाड़ी के पास आ ना सके। शायद उसी बाड़ी के कांटा तार में फैले करेंट की चपेट में आकर दोनो की मृत्यु हो गई होगी। फिलहाल पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंच आगे की जांच में जुट गई है।वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग... एनटीपीसी सीपत के GEM-2026 का भावपूर्ण समापन...121 बेटियों ने हासिल किया आत्मविश्वास और जीवन कौशल का ... विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने पैसे मांगने का आरोप.... प्रधान आरक्षक निलंबित, ढाबे में शराब पिलाने की सुविधा देना पड़ा महंगा... संचालक सहित छह लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम... तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प...